भगवान परशुराम का निकला भव्य चल समारोह, सप्तऋषि संतों ने की महाआरती
Apr 30 2023
ग्वालियर। सकल ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में रविवार को अचलेश्वर महादेव मंदिर से भगवान परशुराम का विराट चल समारोह निकाला गया। यह चल समारोह अचलेश्वर महादेव मंदिर से इंदरगंज, ऊंटपुल, दौलतगंज होता हुआ महाराज बाड़े संपन्न हुआ। चल समारोह से पूर्व जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अविनाश तिवारी ने संयोजक राजेश नायक, अनीता रिछारिया, रवि आनंद गौड के साथ अचलेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना की। चल समारोह में बैंड बाजे, ढोल ताशे, डीजे आदि ने समारोह की शोभा बढ़ाई। वहीं मथुरा-वृंदावन से आने वाली देवी-देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
समारोह की शुरुआत से समापन स्थल तक शहीदों एवं क्रांतिकारियों के नाम से स्वागत द्वार सजाकर भव्य स्वरूप प्रदान की गई। रास्ते भर समाज की बालिकाएं डांडिया नृत्य और बालक करतब दिखाते नजर आए। इस दौरान श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ की प्रदेश उपाध्यक्ष मधु भार्गव एवं सर्व ब्राह्मण महासंघ के युवा जिलाध्यक्ष कपिल भार्गव ने चल समारोह में शामिल लोगों को परशुराम चालीसा व आरती संग्रह पुस्तक बांटी। जबकि भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशीष प्रताप सिंह राठौड़ ने ब्राह्मण बंधुओं को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। वहीं महाराज बाड़े स्थित बड़ी स्क्रीन पर धार्मिक और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दी गई।
मुख्य मंच पर सप्त ऋषियों के प्रतिनिधियों के तौर पर उपस्थित दंदरौआ धाम के महंत महामंडलेश्वर रामदास महाराज, चूना खो वाले महाराज, हरिदास नागाजी महाराज, संतोष गुरुजी, रमेशलाल महाराज, सच्चिदानंद ढोलीबुआ महाराज व धूमेश्वर धाम के महंत अनिरुद्ध वन महाराज ने भगवान परशुराम की महाआरती की। इस अवसर पर डॉ. दिनेश उदैनिया, डॉ. विनीत चतुर्वेदी, डॉ. अभिलेख मिश्रा, डॉ. राम रावत, डॉ. गौरव कवि भार्गव, बीबी अग्निहोत्री, सूर्यकांत अग्निहोत्री, ब्रजेश पाठक, प्रमोद गौतम, शिवदयाल चतुर्वेदी, संजीव शर्मा, गौरव तिवारी, अजय शर्मा, रामवीर उपाध्याय, राजेश मिश्रा, रानू दुबे आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









