लायंस क्लब प्रियदर्शनी ने गरीब कन्या के विवाह में जरूरत का सामान दिया
Apr 30 2023
ग्वालियर। ब्रिज विहार कॉलोनी में एक कन्या के होने वाले विवाह में उस कन्या के घर पहुंच कर लायंस क्लब प्रियदर्शनी द्वारा उसके विवाह में कन्या के ग्रहस्त जीवन में आने वाली जरूरत के सामान एवं सिंगार संपूर्ण सामग्री प्रदान की गई, जिसे पाकर कन्या एवं उनके परिवार के लोग खुश हुए। जिसमें लायंस क्लब प्रियदर्शनी की अध्यक्ष सुमन मदान, सेक्रेटरी नंदिता गुप्ता, प्रिया सूरी, गुरप्रीत कौर, ममता कटारे, मीना मिड्डा, राजू पंडित व क्लब के सभी सदस्य मौजूद रहे। लायंस क्लब प्रियदर्शनी की अध्यक्ष सुमन मदान के कार्यकाल में यह चौथा विवाह संपन्न किया गया, और जिसमें सभी सदस्यों का सहयोग रहा।
कन्या की शादी में गृहस्ती का पूरा सामान दिया गया जिसमें अलमारी फ्रीज, वॉटर फिल्टर, टीवी, कूलर, मिक्सी, पलंग, सोफा, साडिय़ां, गोल्ड ज्वेलरी, चांदी के पायल बिछिया, नाक की लोंग, घड़ी का सेट एवं बर्तन कपड़े, रजाई, कंबल, डबल बेड और गद्दा, ड्रेसिंग टेबल, बेडशीट, डिनर सेट, किचन का पूरा सामान दिया गया।
सभी सदस्यों ने कार्यक्रम में भागीदारी दी और बताया कि हर लडक़ी का एक सपना होता है। जिसे लायंस क्लब प्रदर्शनी ग्वालियर पूरा करने का प्रयास करता है और लडक़ी के चेहरे पर खुशी पाकर हम अपने आपको सौभाग्यशाली पाते है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









