भगवान परशुराम का चल समारोह आज, सप्तऋषि संत करेंगे महाआरती

Apr 29 2023

ग्वालियर। भगवान परशुराम का विराट चल समारोह आज 30 अप्रैल रविवार को शाम 5 बजे अचलेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर इंदरगंज, ऊंटपुल, दौलतगंज होता हुआ महाराज बाड़े पहुंचेगा। जहां मंच पर सप्त ऋषियों के प्रतिनिधियों के तौर पर दंदरौआ धाम के महंत महामंडलेश्वर रामदास महाराज, चूना खो वाले महाराज, हरिदास नागाजी महाराज, संतोष गुरुजी, रमेशलाल महाराज, सच्चिदानंद ढोलीबुआ महाराज व धूमेश्वर धाम के महंत अनिरुद्ध वन महाराज द्वारा भगवान परशुराम की महाआरती की जाएगी। चल समारोह की पूर्व संध्या पर सकल ब्राह्मण समाज द्वारा लक्ष्मीबाई बाई कॉलोनी स्थित सिद्धपीठ गंगादास की बडी शाला में परशुराम चालीसा एवं आरती संग्रह का पूजन किया गया। यह पुस्तकें रविवार को चल समारोह में बांटी जाएंगी। इस मौके पर महंत रामसेवक दास महाराज, मधु भार्गव, कपिल भार्गव, बृजेश पाठक, प्रमोद गौतम, संजय बिग, बीबी अग्निहोत्री, आदित्य भार्गव, सूर्यकांत अग्निहोत्री, सन्नी शर्मा, देवांश बौहरे आदि विप्रबंधु मौजूद रहे। 
वहीं अचलेश्वर मंदिर स्थित नटराज सभागार में चल समारोह के संयोजक राजेश नायक, महिला संयोजिका अनीता रिछारिया, युवा संयोजक रवि आनंद गौड ने ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ जनों की मौजूदगी में कलश पूजन किया। इस दौरान अशोक शर्मा, महेश मुदगल, केशव पांडे, बसंत पाराशर, अशोक पटसरिया, महेंद्र पटसरिया, किशन मुदगल, रामबाबू कटारे, प्रेम पचौरी, प्रकाश शर्मा, नरेश कटारे, विनोद कटारे, राकेश नायक, केडी सोनकिया, एसके मिश्रा, डॉ. अशोक मिश्रा, विष्णु नायक, देवेंद्र मरैया, अतुल दुबे, अरुण शर्मा, रामनारायण मिश्रा, धर्मेंद्र भारद्वाज, सुनील शर्मा, महेश मिश्रा, आरडी रिछारिया, जगदीश शर्मा, अतुल पांडे, देवेंद्र दुबे आदि ने चल समारोह को सफल बनाने की अपील की है।