जिला चिकित्सालय भिंड को 4 व्हीलचेयर सौंपी
Apr 29 2023
ग्वालियर। समस्या तो सब देखते हैं लेकिन समस्या का समाधान खोजने वाले अच्छे लोग ही होते हैं। इन्हीं चंद लोगों में से हैं गोविंद यादव स्वम लगभग एक माह पहले गोविंद स्वास्थ्य खराब होने के चलते जिला चिकित्सालय भिण्ड में भर्ती हुए थे उस दौरान उन्हें अस्पताल में आवागमन हेतु व्हीलचेयर उपलब्ध न हो सकी।
उन्होंने उसी दिन निश्चय किया कि जिला चिकित्सालय में व्हील चेयर उपलब्ध कराएंगे, और अब जब वह पूर्ण रूप से स्वस्थ हो चुके तो उन्होंने अपने वादे को यथार्थ रूप देते हुए 4 व्हीलचेयर अपने पुत्र स्वर्गीय भानु यादव की स्मृति में अस्पताल प्रबंधन भिंड को सौंपकर मानवता की सेवको चरितार्थ किया।
इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ यूपीएस कुशवाह, सिविल सर्जन डॉ अनिल गोयल, डॉ जेएस यादव, डॉ देवेश शर्मा, रामा कुशवाह, सुशील मोनू यादव, महेन्द्र शर्मा, सुधीर त्रिपाठी, बबलू सिन्धी, रिंकी दुबे, वर्षा चौधरी आदि सदस्य उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









