डॉ. जमाल ने बंसल की स्मृति में शिविर में किया हार्ट चेकअप
Apr 29 2023
ग्वालियर। मप्र स्टेट फार्मेसी काउंसिल भोपाल और नेहरू युवा केन्द्र के पूर्व सदस्य वरिष्ठ भाजपा नेता स्व. राजकुमार बंसल की द्वितीय पुण्य स्मरण के अवसर पर शानिवार को पुष्पांजलि कार्यक्रम के साथ नि:शुल्क हृदय रोग जांच शिविर यह कार्यक्रम किडीज कार्नर स्कूल गणेश कालोनी नया बाजार पर लगाया गया।
स्व. बंसल के पुत्र धीरज राजकुमार बंसल ने बताया कि स्व. बंसल की याद में प्रात: 10 बजे से पुष्पांजलि कार्यक्रम रखा गया। शिविर में देश के सुविख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ एवं ग्वालियर के गौरव जीबी पंत हास्पीटल दिल्ली के डा. जमाल युसुफ ने मरीजों को नि:शुल्क परामर्श दिया। हार्ट चेकअप केंप में 250 से ज्यादा मरीजों ने अपने हार्ट का चेकअप कराया। पुष्पांजलि कार्यक्रम में स्व. बंसल को नेता, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिकों ने पुष्प अर्पित कर नमन किया। साथ ही इस मौके पर ह्रदय रोग विशेषज्ञ डा. जमाल युसुफ ने भी संबोधन दिया। इस अवसर पर स्व. बंसल के छोटे पुत्र पंकज बंसल, गायत्री बंसल, बेटी रचना गुप्ता, दामाद इंजी. हरीश गुप्ता सहित बंसल परिवार एवं मित्रगण ने पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं 10.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक नि:शुल्क ह्रदय रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









