आदित्य वल्र्ड अकादमी ने तानसेन अकादमी को हराया

Apr 29 2023

आदित्य वल्र्ड अकादमी मैदान पर खेले जा रही टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच मे आदित्य वल्र्ड अकादमी ने रोमंचक मुकाबले मे तानसेन को 5  विकेट से हरा कर खि़ताबी जीत। टॉस आदित्य वल्र्ड ने जीता और गेंदवाजी करने का फैसला किया। तानसेन अकादमी ने 20 ओवरो से पूर्व 16.2 ओवरो मे 79 रनो पर सिमट गयी, तानसेन की और से निशांत ने 27 रन, अमन यादव 10 रन अन्य कोई भी बल्लेबाज दहाई का अंक तक नही पहुंच सके। आदित्य वल्र्ड की और से गेंदवाज़ी करते हुए अंकित, अंकुश, अमोल, अक्षयसिंह, अक्षय ने 2-2 विकेट लिए।
जवावी पारी खेलते हुए आदित्य वल्र्ड की शरुआत अच्छी नहीं रही 13 रन के स्कोर पर 3 विकेट खो चुकी थी। कप्तान आनंद बैस ने नावाद 42 रन, अंकुश त्यागी के नावाद 20 रन ने 12.4 ओवर मे 5 विकेट 83 रन बना लिए। तानसेन की और से वैभव पाल ने 3 विकेट, ऋषभ राजपूत ने 2 विकेट। फाइनल एव पुरस्कार समापन के मुख्य अतिथि प्रशांत मेहता अध्यक्ष जीडीसीए एवं सचिब जीडीसीए संजय आहूजा, विशिष्ट अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा आशीष प्रताप सिंह राठौड़, रोहित वाधवा, राजीव वाधवा, अमित शर्मा, अजय राजपूत, साबिर खान, सूर्यभान रावत, विजयसिंह, संजीव शर्मा, नफीस, अतुल राजावत, निधि सिंह, अरशद खान, मैच के अंपायर अनिल शर्मा,अतुल तिवारी, स्कोरर राघवेंद्र सिंह चौहान एवं ब्लू लोटस ग्रुप के सभी सदस्यों ने दोनो टीमों का हौसला अफजाई किया एवं मौजूद रहे। मंच संचालन सतेंद्र रावत ने आभार व्यक्त अकादमी के कोच अजय राजपूत जी ने किया।
प्लेयर ऑफ द मैच आनंद बैस, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट शुभम कुशवाह, बेस्ट बल्लेबाज कुशाग्र वाधवा, बेस्ट बॉलर अर्जुन लोधी, बेस्ट विकेट कीपर राकेश ठाकुर, उपविजेता को 50 हजार रुपये एवं विजेता टीम को ट्रॉफी  व एक लाख नगद राशि प्रदान व टीम के सभी खिलाडिय़ों को मैडल दिये गये।