केबीएम में हुआ सीईओ अंडर 18 का आयोजन
Apr 29 2023
ग्वालियर। केंद्रीय विद्यालय क्रमांक दो में हुआ सीईओ अंडर 18 का आयोजन। इस आयोजन में विशेष अतिथि और मुख्य वक्ता के रूप में एसोसिएशन ऑफ इंडियन प्रिंसिपल्स मध्य प्रदेश के डायरेक्टर आकाश अरोरा उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चो से पूछा कि वह विद्यालय क्यूं आते हैं जबकि सब कुछ यूट्यूब पर पढ़ाई की जा सकती है तब बच्चे कंफ्यूज हो गए। किसी ने कहा विद्यालय में प्रैक्टिकल नॉलेज मिलती है तो किसी ने कहा यहां बहुत अच्छे शिक्षक है। पर मेंटर ने दोस्तो का महत्व बताते हुए कहा कि विद्यालय हम सब दोस्त बनाने आते हैं। क्यूंकि यही दोस्त आज से कई सालो बाद आपके नेटवर्क का हिस्सा बनेंगे। और नेटवर्क ही आप कितने सक्सेसफुल, यह बताता है।
इस अवसर पर सभी शिक्षकों को आलेख पत्रिका भेंट की गई और सभी छात्रों ने आई एम ब्रांड ग्वालियर की शपथ भी ली। एसोसिएशन ऑफ इंडियन प्रिंसिपल्स ने ग्वालियर में 7 संस्थानों में अप्रैल माह में यह कार्यक्रम आयोजित किए। एसोसिएशन का इन आयोजनों के पीछे उद्देश्य यह है कि छात्र अपनी जिंदगी का सीईओ स्वयं बने। अपनी जिंदगी की गाड़ी की ड्राइवर सीट पर खुद बैठे। किसी से इन्फ्लुएंस होकर करियर का चुनाव ना करें। इस अवसर पर खुशबू तोमर, रोहन शाक्य और राज सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









