कन्याकुमारी से कश्मीर जा रही दिव्यांगजन सशक्तिकरण खेलो यात्रा ग्वालियर पहुंची
Apr 29 2023
ग्वालियर। दिव्यांगजनों को प्रोत्साहित करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय पैरा स्वीमर खिलाड़ी सत्येंद्र लोहिया द्वारा कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक बाइक यात्रा निकाली जा रही है। उनके साथ ही अन्य पैरा स्वीमर और विकलांग जन इस यात्रा में उनके सहवागी बने।
14 अप्रैल 2023 डॉ अंबेडकर जयंती के अवसर पर कन्याकुमारी से प्रारंभ की गई यात्रा जब ग्वालियर पहुंची तो अनेक संस्थाओं द्वारा सत्येंद्र सिंह लोहिया का सम्मान किया गया।
उल्लेखनीय है कि सतेंद्र सिंह लोहिया अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांग तैराक खिलाड़ी ने एशिया में पहली वार वर्ष 2019 में अमेरिका मेें स्थित कैटलिना चैनल 36 किमी एवं पिछली वर्ष 20 सितम्बर 2022 को 10 डिग्री ठण्डा नॉर्थ चैनल 36 किमी समुद्र को अपनी टीम के साथ तैैरकर पार किया है। श्री लोहिया ने अभी तक 28 राष्ट्रीय व 4 अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल किये है।
सतेंद्र को तैराकी खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए वर्ष 2014 में उच्चतम खेल पुरूस्कार (विक्रम अवार्ड) से सम्मानित किया गया था। इसके साथ सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा सशक्तिकरण हेतु राष्ट्रीय पुरूस्कार 2019 को महामहिम उपराष्ट्रपति ने सम्मानित किया। वर्ष 2020 में देश में पहली बार किसी दिव्याग तैराक को राष्ट्रीय खेेल दिवस के शुभ अवसर पर देश के महामहिम पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोंबिद ने देश का प्रतिष्ठित तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहस पुरूस्कार 2019 से सम्मानित किया था। वहीं 13 मार्च 2020 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सतेंद्र लोहिया को सम्मानित किया था।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









