महापौर ने निरीक्षण में कहा दो सप्ताह में पानी नहीं मिला तो होगी कार्रवाई
Apr 28 2023
ग्वालियर। अमृत एक प्रोजेक्ट पूरा हो चुका है, लेकिन इसका लाभ शहर को नहीं मिल रहा है। इस योजना को लेकर जब भी कोई नेता निरीक्षण करता है तभी इसकी खामियां उजागर होती है, लेकिन आज तक इस मामले में किसी पर भी कार्रवाई की कोई भी हिम्मत नहीं जुटा पाया है। महापौर डॉ. शोभा सिकरवार ने जब जगताप की गोठ का निरीक्षण किया तो पता चला कि यहां भी अमृत में डाली गई लाइन से लोगों को पानी ही नहीं मिल रहा है। इस पर महापौर बहुत नाराज भी हुई और उन्होंने अधिकारियों से कला कि दो सप्ताह में अगर क्षेत्र के लोगों को इस योजना से पानी नहीं मिला तो उन पर कार्रवाई होगी।
ग्वालियर दक्षिण के कई क्षेत्र आज भी ऐसे है जहां अमृत योजना के तहत लाइनें तो डाली गई हैं लेकिन ये लाइनें जनता के पैसे की बर्बादी ही साबित हुई है। आज भी यहां के कई वार्डों में टैंकरों से पानी भेजा जा रहा है। जिन्हें इसके लिए शर्म आना चाहिए उन्हें इसकी चिंता नहीं है। महापौर डॉ.शोभा सिकरवार शुक्रवार सुबह पार्षद अनिल सांखला के आग्रह पर उनके वार्ड का निरीक्षण करने पहुंची। इस दौरान पार्षद अनिल सांखला ने उन्हें बताया कि जगताप की गोठ में पानी की समस्या लंबे समय से बनी हुई है यहां अमृत योजना के तहत लाइन तो डाली गई है लेकिन मिलान नहीं होने से इस योजना के तहत डाली गई लाइनों से लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। इस पर नाराज महापौर ने एई प्रवीण दीक्षित से कहा कि उन्हें दो सप्ताह का समय दिया जा रहा है इस बीच अगर वे पानी नहीं दिला पाए तो कार्रवाई निश्चित समझे।
अनिल सांखला ने महापौर को वार्ड 50 के राय सिंह का बाग में जीर्णशीर्ण सरकारी शौचालय की हालत दिखाते हुए अनुरोध किया कि यहां आधुनिक शौचालय का निर्माण कराया जाए जिससे कि क्षेत्र के लोगों को सुविधा मिले।
महापौर को बताया गया कि यहां की सडक़ों के लिए 26 लाख रुपए की फाइलें मंजूर हो चुकी है। लेकिन इसे आगे बढऩे से रोका जा रहा है। इस पर महापौर ने कहा कि जो सडक़े मंजूर हो चुकी हैं उनका निर्माण शीघ्र कराया जाएगा।
गंदगी मिलने पर फटकार
महापौर ने क्षेत्र में कई स्थानों पर गंदगी मिलने पर जिम्मेदारों को फटकार लगाते हुए कहा कि स्वच्छता के काम में ढि़लाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कर्मचारियों ने बताया कि यहां लोग गाडियां खड़ी कर देते हैं इस कारण सफाई नहीं हो पाती है। इस पर उन्होंने कहा कि गाडिय़ां हटवाकर सफाई की जाए। वहीं इस दौरान कचरा संग्रहण के लिए लगाए गए डिब्बे टूटे मिलने पर उन्होंने अधीनस्थों को कहा कि यहां के डिब्बे बदलवाएं जाएं जिससे कि कचरा सडक़ पर न फैले। निरीक्षण के समय क्षेत्र के लोग भी मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









