30 को निकलेगा भगवान परशुराम का विराट चल समारोह
Apr 28 2023
ग्वालियर। भगवान परशुराम का विराट चल समारोह 30 अप्रैल को शाम 5 बजे अचलेश्वर महादेव मंदिर से महाराज बाड़े तक निकाला जाएगा। यह जानकारी चल समारोह के संयोजक इंजी. राजेश नायक, महिला संयोजिका अनीता रिछारिया, युवा संयोजक रवि आनंद गौड एवं विनोद कटारे ने शुक्रवार को संयुक्त पत्रकारवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि चल समारोह की शुरूआत से लेकर समापन स्थल तक भव्य ब्राह्मण समाज के स्वतंत्रता संग्राम में शहीदों एवं क्रांतिकारियों के बड़े-बड़े द्वार उनके नाम से बनाए जाएंगे। वहीं इस वर्ष विशेष रूप से मथुरा-वृंदावन से आने वाली देवी-देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इसके अलावा मातृशक्ति द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें समाज की बालिकाएं डांडिया नृत्य और बालक करतब दिखाते नजर आएंगे।
उन्होंने बताया कि महाराज बाड़े पर एक बड़ी स्क्रीन पर धार्मिक और देशभक्ति गीत बजाए जाएंगे। साथ ही सुप्रसिद्ध भजन मंडली द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। महाराज बाड़े स्थित मुख्य मंच पर सप्त ऋषियों के प्रतिनिधियों के तौर पर दंदरौआ धाम के महंत महामंडलेश्वर रामदास महाराज, चूना खो वाले महाराज, हरिदास नागाजी महाराज, संतोष गुरुजी, रमेशलाल महाराज, सच्चिदानंद ढोलीबुआ महाराज व धूमेश्वर धाम के महंत अनिरुद्ध वन महाराज विराजमान होंगे। जहां उनके द्वारा भगवान परशुराम की महाआरती की जाएगी।
संयोजकों ने जानकारी देते हुए कहा कि यह चल समारोह अचलेश्वर महादेव मंदिर से इंदरगंज, ऊंटपुल, दौलतगंज होता हुआ महाराज बाड़े संपन्न होगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









