लायंस क्लब ग्वालियर सेंट्रल ने स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर आयोजित किया
Apr 28 2023
ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर सेंट्रल द्वारा होटल रेडिसन में स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर होटल के ही स्टाफ के लिए आयोजित किया गया। इस शिविर में डॉ. विभु सागर कुलश्रेष्ठ एमडी मेडिसिन, क्लब के अध्यक्ष डॉ. श्रीप्रकाश लोहिया वरिष्ठ आर्थोपेडिक सर्जन एवं डॉ. रितु सुखवानी (नेत्र रोग विशेषज्ञ) द्वारा अपनी सेवाएं दी गई। इसके अतिरिक्त रेडक्रॉस सोसाइटी, ग्वालियर के सहयोग से होटल रेडिसन के स्टॉफ ने रक्तदान किया। रक्तदान लगभग 30 लोगों ने किया, जिसमें 4 लेडीज भी शामिल थी। और सबसे बड़ी बात यह रही कि 5 लोगों का ब्लड ग्रुप रेयर ब्लड ग्रुप का था। होटल रेडिसन के 80 लोगों को इस शिविर का लाभ प्राप्त हुआ।
इस शिविर के दौरान सभी आवश्यक दवाईयाँ, ब्लड शुगर की जाँच, ईसीजी तथा आँखों की जांच निशुल्क रखी गई। शिविर में होटल रेडिसन के जीएम ने क्लब के अध्यक्ष एसपी लोहिया धन्यवाद दिया और शिविर की बहुत तारीफ की। शिविर में क्लब के अजय सपरा, जेएस गुप्ता सहित काफी पूर्व अध्यक्षगण, मीडिया प्रभारी राजू पंडित एवं सदस्यगण मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









