कलेक्टर, निगमायुक्त के साथ ब्रह्माकुमारीज ने जनकताल पर किया श्रमदान
Apr 28 2023
ग्वालियर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय माउंट आबू तथा जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के सयुंक्त तत्वाधान में पूरे भारत में जल जन अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें जलाशयों की साफ सफाई एवं उनके सरंक्षण के लिए कार्य किया जा रहा है ।
उसी के अंतर्गत शुक्रवार को नगर निगम एवं ब्रह्माकुमारीज ग्वालियर के सयुंक्त प्रयास से जनकताल बहोड़ापुर एबी रोड पर स्वच्छता अभियान चलाकर ब्रह्माकुमारीज के अनेकानेक भाई बहनों ने श्रमदान किया। जिसमें ब्रह्माकुमारीज संस्थान के 250 से भी अधिक भाई एवं बहनें उपस्थित रहे।
श्रमदान में कलेक्टर, निगमायुक्त एवं संस्थान के सेवाधारिओं सहित अन्य सभी ने सफाई मित्रो के साथ कचरे को बैग में भरकर गाडी में डाला साथ ही सभी ने फैली हुई पोलीथिन एवं कचरे को एकत्रित किया।
इस अवसर पर कलेक्टरअक्षय सिंह ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए कहा कि हम सभी अपने घर के साथ साथ अपने शहर को, आसपास के जलाशयों को साफ एवं स्वच्छ बनाकर रखने में सभी अपना पूरा पूरा योगदान दें। यह शहर हमारा है हमें इसे स्वच्छ रखना है।
डॉ. गुरचरन सिंह ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज संस्थान सदैव सामाजिक कार्यो को बढ़ावा देने के लिए हमेशा से तत्पर रहा है। चाहे वह स्वच्छता की बात हो या अन्य कोई सामाजिक गतिविधि संस्थान सभी के साथ मिलकर जागुरुकता के कार्यक्रम आगे भी करता रहेगा।
इस अवसर पर कलेक्टर अक्षय सिंह, निगमायुक्त हर्ष सिंह, अमर सत्य गुप्ता, शिशिर श्रीवास्तव एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें। साथ ही साथ ब्रह्माकुमारीज से डॉ. गुरचरण सिंह, प्रहलाद भाई, ज्योति बहन, पूनम बहन, महिमा, नरेश, गजेंद्र अरोरा, संतोष बंसल, योगेश जसेजा, राजेन्द्र अग्रवाल, विजेन्द्र, धर्मेन्द्र, पंकज, ध्रुव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









