चित्रगुप्त प्रकटोत्सव दिवस पर हवन पूजन व सुंदरकांड पाठ हुआ
Apr 28 2023
ग्वालियर। संसार के समस्त प्राणियों के पाप पुण्य का लेखा जोखा रखने वाले कायस्थों के आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त के प्रकट उत्सव दिवस पर सुबह 8 बजे से पंडित राजेश्वर राव के द्वारा अभिषेक पूजन कर हवन कराया गया। हवन मे मुख्य यजमान आकाश श्रीवास्तव माधवी श्रीवास्तव रहे। पूजा पाठ के अवसर पर अशोक निगम, संजीव कुलश्रेष्ठ, मनीष श्रीवास्तव, वर्षा श्रीवास्तव सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।
भगवान चित्रगुप्त प्रकटोत्सव के दिवस पर पूरे शहर के मंदिरों पर सज्जा सजावट के साथ साथ पूजा अर्चना की गई। कायस्थ छात्रावास दौलतगंज स्तिथ श्री चित्रगुप्त धाम मंदिर पर भगवान चित्र गुप्त का पूजा पाठ कर हवन करा। प्रकटोत्सव के सचिव अरुण कुलश्रेष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि भगवान चित्रगुप्त के प्रकट उत्सव के दिन पूजा पाठ के साथ शाम को सुंदरकांड का पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसके उपरांत कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के एक सैकड़ा मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।
इसी के साथ 22 अप्रैल और 23 अप्रैल को हुई विभिन्न प्रतियोगितायों के आधा सैकड़ा से अधिक विजयी प्रतियोगियों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आवकारी आयुक्त ओमप्रकाश श्रीवास्तव, रामसेवक श्रीवास्तव, अशोक निगम सहित सैकड़ों की संख्या में सामाजिक बंधु एकत्रित रहें। कार्यक्रम उपरांत सभी ने प्रसादी ग्रहण की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









