आर्म्रेसलिंग में सर्विसेस के खिलाड़ी बहा रहे पसीना

Apr 27 2023



ग्वालियर। देश की प्रथम आर्म्रेसलिंग एकेडमी बिरला नगर में सामान्य खिलाडिय़ों के साथ सर्विसेस के खिलाड़ी भी रोज बहा रहे पसीना। आर्म्रेसलिंग के वल्र्ड चैंपियन एवं कोच मनीष कुमार इन खिलाडिय़ों को दे रहे हैं सख्त ट्रेनिंग, जहां मनीष कुमार स्वयं आबकारी विभाग में पदस्थ है वहीं शैलेंद्र राजपूत ग्वालियर न्यायालय तथा सचिन भदोरिया मध्य प्रदेश पुलिस, कमलेश चौरसिया मध्य प्रदेश पुलिस, विजय शाक्य मध्य प्रदेश पुलिस में पदस्थ हैग्वालियर आर्म्रेसलिंग वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. केशव पांडे ने बताया कि आर्म्रेसलिंग का क्रेज आजकल युवाओं पर सर चढक़र बोल रहा है एकेडमी से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार हो रहे हैं। जहां आर्म्रेसलिंग को पुलिस गेम्स में शामिल कर लिया गया है। जिसमें मोतीलाल दायमा जैसे देश के दिग्गज बॉडीबिल्डर भी आर्म्रेसलिंग की ओर आकर्षित हो रहे हैं। संस्था के सचिव दीपक तोमर, डॉ नितिन भारद्वाज, संजीव शर्मा, आशीष ओबरॉय इत्यादि ने एकेडमी के खिलाडिय़ों की जमकर तारीफ की।