नाटक एवं रंगमंच संकाय में रंग परिचर्चा का हुआ आयोजन
Apr 27 2023
ग्वालियर। राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय के नाटक एवं रंगमंच संकाय में विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर एक मासिक रंग महोत्सव के अंतर्गत रंग-परिचर्चा का आयोजन हुआ। जिसमें डॉ. मनीष जैसल उपस्थित रहे, जिन्होंने कला में सेंसरशिप( रंगमंच एवं सिनेमा के विशेष संदर्भ में) विषय पर छात्र छात्राओं के साथ परिचर्चा की एवं इस विषय पर प्रकाश डाला डॉ. मनीष वर्तमान में आईटीएम यूनिवर्सिटी के मास कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट के एचओडी है। उन्होंने रंगमंच और सिनेमा मैं सेंसरशिप के बारे में बताया। उन्होंने कहा फिल्म किस प्रकार बनाई जाती है यह अध्ययन का विषय है फिल्म बनाते समय हमें किन नियमों को ध्यान में रखना चाहिए इसकी जानकारी अति आवश्यक है। सेंसर बोर्ड के अपने कुछ नियम है अगर हम उन नियमों का पालन नहीं करते तो हमारी फिल्म को लोगों के समक्ष प्रस्तुत करने की अनुमति प्रदान नहीं की जाती। फिल्म बनाते समय ये ध्यान रखा जाना चाहिए की। किसी भी धर्म-संप्रदाय आदि की भावनाओं को आहत न करें।उन्होंने बताया की रंगमंच और सिनेमा के बीच ज्यादा अन्तर नहीं है। जैसे फिल्म बनाने के कुछ नियम है ऐसे ही नाटक लिखने व उनको प्रस्तुत करने के भी कुछ नियम है। उन्होंने कलाओं में सेंसरशिप नाम से एक किताब भी लिखी है।उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म के सन्दर्भ में कहा की ये एक बहुत अच्छा माध्यम है अपनी कलाओं को लोगों के समक्ष प्रस्तुत करने का। लेकिन अब ओटीटी प्लेटफॉर्म की सेंसरशिप के दायरे में आएगी। सिनेमा और रंगमंच समाज के लिए होता है इसलिए इनमें कोई भी ऐसी चीज प्रदर्शित नहीं होनी चाहिए जिससे समाज की सामाजिक एवं धार्मिक भावनाएं आहत हो इसलिए सेंसरशिप की महत्वता अति आवश्यक है। कार्यक्रम का संयोजन एवं आयोजन नाटक एवं रंगमंच संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ हिमांशु द्विवेदी ने किया, इस अवसर पर उन्होंने प्रकाश डालते हुए कहा कि आज बहुत से कलाकारों को सेंसरशिप के नियमों के बारे में नहीं पता है। इसलिए वह नाट्य निर्माण या फिल्म निर्माण करते समय ऐसी गलती करते हैं जो सेंसरशिप के दायरे में आती हैइसलिए आज उसकी पढ़ाई की अति आवश्यकता है, साथ ही इसके प्रचार-प्रसार की भी आवश्यकता है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. साहित्य कुमार नाहर ने एवं कुलसचिव दिनेश पाठक ने छात्र छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









