न्यू एसके मेमोरियल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल पर रक्तदान शिविर आयोजित हुआ

Apr 26 2023

ग्वालियर। सहज रक्तदान सेवा समिति द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदानियों द्वारा 47 यूनिट रक्त का संचय थैलेसीमिया एवं कैंसर मरीजों के लिए किया गया। कार्यक्रम संयोजक भूपेद्र श्रीवास्तव ने स्वयं प्रथम रक्तदान किया एवं अपने जीवन का 56 वां रक्तदान करते हुए नव युवकों को संदेश दिया कि दान की श्रेणी मै रक्तदान श्रेष्ठ दान है। इसलिए बच्चो के लिए कीजिए विद्यादान, बड़ों के लिए कीजिए सेवादान, समाज के लिए कीजिए योगदान, पर इंसानियत के लिए कीजिए रक्तदान एवं इस भ्रान्ति से दूर रहें कि इससे कोई शारीरिक हानि होती है।
 वैज्ञानिक एवं चिकित्सकीय पद्धति से सिद्ध हो चुका है कि रक्तदान एक सुरक्षित और प्राकृतिक प्रक्रिया है, एक स्वस्थ व्यक्ति वर्ष में चार बार सुरक्षित रक्तदान कर सकता है। इसी तारतम्य मे रक्त वीरांगना बहन तृप्ति भटनागर ने अपने जीवन का सुरक्षित 50 वाँ रक्तदान करते हुए नारी शक्ति को रक्तदान के लिए प्रोत्साहित किया। नूतन श्रीवास्तव के द्वारा रक्तदाता भूपेंद्र श्रीवास्तव एवं श्रीमती तृप्ति भटनागर को श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। 7 श्री चित्रगुप्त महाराज जी के प्राकट्य पावन पर्व पर न्यू एस.के.मेमोरियल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल,बैंक कॉलोनी,मेला रोड-गोले के मंदिर पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के सूत्रधार श्याम श्रीवास्तव, राजेश्वर राव, रामसेवक श्रीवास्तव, डॉ. राकेश रायजादा, रवि श्रीवास्तव, शशिकांत भटनागर, मनोज श्रीवास्तव, नूतन श्रीवास्तव, केशव श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, प्रतीक सक्सेना एवं समस्त कायस्थ बंधुओं के द्वारा भगवान चित्रगुप्त की स्तुति के उपरांत सभी रक्त दाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
भगवान चित्रगुप्त प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में आज 27 अप्रैल को हीरा भूमिया पहाड़ी हुरावली पर भगवान चित्र गुप्त  का दोपहर 1 बजे से  पूजन हवन किया जाएगा, इसके उपरांत विशाल भंडारा प्रसादी का प्रबंध श्रद्धालुयों के लिए किया गया है।