झनकार जीवन की धडक़न म्यूजिकल इवनिंग का आयोजित

Apr 26 2023

ग्वालियर। सीनियर मेम्बर एसोसिएशन के द्वारा झनकार जीवन की धडक़न म्यूजिकल इवनिंग के आयोजन में सागर किनारे दिल ये पुकारे, तू प्यार है किसी और का, छुपाना भी नहीं आता, छूकर मेरे मन को किया तूने क्या इशारा ऐसे गानों में सभी सदस्य झूम उठे कार्यक्रम में ग्वालियर के साथ मुरेना, डबरा, शिवपुरी के लोगो ने भी अपनी भागीदारी प्रदान की। संगीत में हीलिंग पावर होती हैं। 
सीनियर मेम्बर एसोसिएशन की चेयरपर्सन अंजली गुप्ता बत्रा ने कहाकि म्यूजिक धीरे-धीरे हमारी लाइफ के खाली स्पेस को भरता है और हमें उन जगहों पर छूती है जहां शब्द कम पड़ जाते हैं। हम सभी ने जिंदगी में किसी न किसी पॉइंट पर आकर म्यूजिक के जबरदस्त प्रभाव को महसूस किया है। और जाना है कि यह हमारे मन और दिमाग पर एक सूदिंग इफेक्ट बनाता है। जब आप आनंद और आराम के इस पैराडाइज में खुद को एंगेज करते हैं तो यह सभी को तनाव से दूर रहने में मदद करता है। इन्ही सब बातो को ध्यान में रखते हुए म्यूजिकल नाईट का आयोजन किया गया जिसमे 80 के दशक से नए समय के सभी तराने गाये गये और आनंद बढक़र दुगुना जब हुआ जब आर्टिस्ट के अलावा सदस्यों ने भी सुंदर सुंदर नज्मों को सुनाया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नेशनल वाइस चेयरमेन साकेत गुप्ता, केशव वैश्य, साथ ही अतिथि के रूप में मनोज चौरसिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अजय शर्मा ने किया साथ ही आभार राकेश अग्रवाल द्वारा दिया गया।