स्कूली बच्चों ने यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने के लिये आमजन से की अपील
Apr 26 2023
ग्वालियर। एसपी राजेश सिंह चंदेल के निर्देश पर एएसपी यातायात ऋषिकेश मीना के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस ग्वालियर द्वारा 24 अप्रैल 23 से 30 अप्रैल23 तक ग्वालियर जिलें में बढ़ती हुई सडक़ दुर्घटनाओं को कम करने एवं आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने हेतु यातायात जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। उक्त सप्ताह में यातायात पुलिस द्वारा नगर रक्षा समिति के सदस्य एंव स्कूली बच्चो के साथ हाथ में तख्ती लेकर फूलबाग एंव गोला का मंदिर चौराहे पर एएसपी यातायात ने स्वंय उपस्थित रहकर आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।
फूलबाग चौराहे एंव गोला का मंदिर चौराहे पर ऐसे वाहन चालक जिनके द्वारा यातायात नियमों का पालन न करते हुये वाहन चलाया जा रहा था जैसे दो पहिया वाहन पर हेलमेट न लगाने वाले, चार पहिया वाहन पर सीटबेल्ट न लगाने वाले, रेड लाईट पर निर्धारित स्थान पर न रूकने वाले, निर्धारित लेन में खड़े न होने वाले वाहन चालकों को रोककर समझाया गया कि जिलें में बढ़ती सडक़ दुर्घटनाओं में घटित होने वाली मृत्यु दर में अधिकांश लोगों की मृत्यु सिर में चोट लगने के कारण होती है यदि वाहन चालक दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करें तथा चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का उपयोग करें तो सडक़ दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु दर को काफी कम किया जा सकता है।
सडक सुरक्षा सप्ताह की कार्यवाही के दौरान नरेश अन्नौटिया, विक्रम सिंह कनपुरिया, बैजनाथ प्रजापति, हिमांशु तिवारी, श्रीमती सोनम पाराशर, अभिषेक रधुवंशी एवं यातायात पुलिस के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









