शहर की व्यवस्थाओं हेतु कलेक्टर, एसपी व निगमायुक्त ने किया देर रात्रि में शहर का भ्रमण
Apr 26 2023
ग्वालियर। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, एसपी राजेश चंदेल एवं निगमायुक्त हर्ष सिंह ने देर रात्रि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर शहर की सफाई व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को देखा । कलेक्टर श्री सिंह ने रोड किनारे फुटपाथ पर सो रहे लोगों से चर्चा कर उन्हें रैन बसेरे में जाने की समझाइश दी। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने आकाशवाणी के पास फुटपाथ पर सो रहे नागरिकों से चर्चा की तथा उन्हें समझाया कि वह रैन बसेरे में जाकर सोए, वहां पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं एवं भोजन भी उपलब्ध हो जाता है।
इसके साथ ही कलेक्टर श्री सिंह ने बस स्टैंड पर निरीक्षण कर साफ सफाई व्यवस्था देखी तथा दिशा निर्देश निगमायुक्त हर्ष सिंह को दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने यह भी निर्देश दिए की रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के लिए एक अलग से दल गठित किया जाए।
इसके पश्चात कलेक्टर श्री सिंह ने पड़ाव, स्टेशन बजरिया, फूल बाग, इंदरगंज चौराहा, पाटणकर बाजार होते हुए महाराज बाड़ा का निरीक्षण कर पुलिस प्रशासन के साथ यातायात व्यवस्था को देखा एवं साफ सफाई व्यवस्था को देखा।
निरीक्षण के दौरान एएसपी, अमरसत्य गुप्ता, डॉक्टर वैभव श्रीवास्तव एवं सहायक संचालक जनसंपर्क मधु सोलापुरकर उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









