घर घर पीले चावल देकर किया जाएगा आमंत्रित, मुरार में हुई बैठक
Apr 26 2023
ग्वालियर। सकल ब्राह्मण समाज द्वारा 30 अप्रेल को आयोजित होने जा रहे भव्य चल समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए शहर में हर रोज अलग अलग स्थानों पर बैठकें आयोजित की जा रही हैं, जिसमें विभिन्न ब्राह्मणों उपवर्गों का भारी समर्थन मिल रहा है। इसे लेकर पार्षद अरविंद शर्मा के निवास पर बैठक आयोजित की गई, जिसमें निर्णय लिया गया कि ज्यादा से ज्यादा परिवारों तक पहुंचकर पीले चावल देकर उन्हें आमंत्रित किया जाए, जिससे चल समारोह को विराट रूप दिया जा सके।
चल समारोह के प्रवक्ता कपिल भार्गव ने बताया कि मुरार के विष्णु नारायण शास्त्री ने घर घर जाकर लोगों को पीले चावल बांटने का प्रस्ताव रखा,जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। इस अवसर पर भगवान परशुराम चल समारोह समिति के संयोजक संयोजक राजेश नायक एवं रवि आनंद गौड ने कहा कि चल समारोह सकल ब्राह्मण समाज का है, इसलिए सभी को इसे सफल बनाने के लिए जुट जाना चाहिए।
भार्गव ने बताया कि भगवान परशुराम का चल समारोह 30 अप्रैल को शाम 5 बजे अचलेश्वर मंदिर से ओल्डहाईकोर्ट, राममंदिर, दौलतगंज होते हुए महाराज बाड़े तक निकाला जाएगा। महाराज बाड़े पर सामुहिक आरती के साथ चल समारोह का समापन होगा। इस दौैरान बैंडबाजे एवं भगवान परशुराम की झांकी प्रमुख आकर्षण होगी। बैठक में अशोक पटसारिया, प्रेम पचौरी, राकेश नायक, देवेन्द्र दुबे व महेन्द्र पटसारिया ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर राजकुमार दुबे, महेन्द्र शर्मा, मुनि शंकर दुबे, अरविन्द कटारे, श्यामसुंदर दुबे, रामकुमार शास्त्री, नारोलिया, श्याम नारोलिया, हरिबल्लभ दुबे, प्रभाकर पुरोहित, दीपक तिवारी, राकेश, गिर्राज दीक्षित, विक्रम दंडोतिया, हरिओम झा, अवधेश शर्मा, गिरजाशंकर भटेले आदि विप्र बंधु मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









