गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन द्वारा स्टूडेंट लीडरशिप कॉन्क्लेव का आयोजन 29 को
Apr 25 2023
ग्वालियर। गुरुकुल ड्रीम फांउडेशन द्वारा छात्रों के करियर को ध्यान में रखते हुए स्टूडेंट लीडरशिप कॉन्क्लेव का आयोजन 29 अप्रैल दोपहर 12 बजे बाल भवन में होगा। इसमें सिविल सर्विसेज, स्टार्टअप, ह्यूमन रिसोर्स, मार्केटिंग, फाइनेंस आदि पर विषय विशेषज्ञों द्वारा पैनल डिस्कशन किया जायेगा। जिसमें अतिथि वक्ता के रूप में आईपीएस विदिता डागर, टैडएक्स स्पीकर शुभांशु शेखर शुक्ला, डिजीमोंक टेक्नोलॉजी से गौरव जैन, सीए सुमित निगम, मोंडेलेज इंडिया फूड्स प्राइवेट लिमिटेड से समीर सेठ उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन द्वारा आयोजित जिला फोटोग्राफी प्रतियोगिता के पुरूस्कार वितरण, ग्वालियर के छात्रों के लिए छात्र जीवन में आने वाली समस्याओं के समाधान हेतु हैल्प मी भैया प्लेटफॉर्म लॉन्च एवं शहर के चुनिंदा शिक्षकों को ज्ञानार्थ एजूकेशन अवार्ड दिया जायेगा कॉन्क्लेव में प्रतिभागिता करने वाले छात्रों को सर्टिफिकेट, इंटर्नशिप एवं मेंटरशिप प्रदान की जायेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता उद्योगपति तरुण गोयल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त शैलेन्द्र बरूआ उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी संस्था संस्थापक आकाश बरूआ ने दी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









