कांग्रेस विकलांग प्रकोष्ठ ने स्टेट लाइटें, सडक़ें वनाने को लेकर निगमायुक्त को ज्ञापन दिया

Apr 25 2023

ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के हमीद खां  उस्मानी, कांग्रेस विकलांग प्रकोष्ठ के अनूप जौहरी, कांग्रेस सेवादल के पूरन सिंह कुशवाह, जीतू यादव के नेतृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने निगमायुक्त हर्ष सिंह को फूलों का गुलदस्ता व भारत माता का स्मृति चिन्ह ओर  कलम भेंट कर ज्ञापन दिया।
 जौहरी ने ज्ञापन में नई सडक़ वार्ड 35 बावन पायेगा मस्जिद के सामने वाली गली, रस्सी वाला मुहल्ले में स्थित बाबा नामदेव मन्दिर परिसर के आस पास के खम्भों की विगत एक माह से बंद पड़ी स्टेट लाइटे चालू कराने एवं वार्ड 35 में गड्ढा युक्त सडक़ें शीघ्र बनवाए जाने के साथ ही नगर निगम विद्युत विभाग के असंवेदनहीन अधिकारी देवी सिंह राठोर, अभिलाषा वघेल, ओर निगम जोन 16 के  क्षेत्र अधिकारी रवि गौडिया पर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने फोन नहीं उठाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब ये अधिकारी जन प्रतिनिधियों का ही फोन नहीं उठाते तो आमजन की समस्याएं दूर किए जाने हेतू क्या फोन उठाते होंगे। 
जबकि क्षेत्र की समस्याएं दूर किए जाने हेतू इन अधिकारियों को कई बार फोन लगाए जाते रहे हैं। मगर कभी भी इन अधिकारियों द्वारा एक वार भी फोन नहीं उठाया गया। ज्ञापन में ऐसे गैर जिम्मेदार अधिकारीयों को शीघ्र हटाए जाने की कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने निगमायुक्त से मांग करते हूऐ निगम प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि शीघ्र क्षेत्र की जन समस्याओं का निदान नहीं किया गया तो कांग्रेस कमेटी को क्षेत्रवासियों की जन समस्याओं को लेकर निगम मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किए जाने को बाध्य होना पड़ेगा जिसकी पूर्ण जवाबदेही निगम प्रशासन की होगी।
ज्ञापन देने वालों में कांग्रेस सेवादल के देवेन्द्र वर्मा, अविनाश गुप्ता, परमाल सिंह कुशवाह आदि उपस्थित थे।