महापौर ने बस स्टेंड पर दीनदयाल रसोई की का निरीक्षण कर गुणवत्ता परखी
Apr 25 2023
ग्वालियर। महापौर डॉ.शोभा सिंह सिकरवार ने मंगलवार को अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बस स्टेंड क्षेत्र का भ्रमण किया और साफ-सफाई के साथ अन्य व्यवस्थाओं को देखा। इस अवसर पर उन्होंने बस स्टेंड पर संचालित दीनदयाल रसोई की गुणवत्ता को जांचा-परखा। जहां भी उन्हें खामियां नजर आईं वहां अधिकारियों को व्यवस्था और अच्छी करने के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि महापौर डॉ.शोभा सिकरवार समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर वहां की साफ-सफाई व्यवस्था और अन्य समस्याओं का जायजा लेतीं रहती हैं। इसी क्रम में मंगलवार को महापौर डॉ.शोभा सिकरवार ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ बस स्टेंड क्षेत्र का भ्रमण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने बस स्टेंड क्षेत्र में साफ-सफाई को जांचा-परखा और यात्रियों की सुविधाओं को देखा। इस दौरान उन्हें जहां भी खामियां नजर आई वहां पर अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी हाल में बस स्टेंड को साफ-सुथरा रखें और यहां साफ-सफाई में किसी प्रकार की ढ़ील न बरती जाए। दूर-दूर से आने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े इस बात का भी खयाल रखा जाए।
इस दौरान उन्होंने बस स्टेंड पर संचालित होने वाली गरीबों की दीनदयाल रसोई का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जहां महापौर ने दीनदयाल रसोई की साफ-सफाई को देखा वहीं रसोई में बनने वाले चावल, दाल, सब्जी और रोटियां आदि की गुणवत्ता को भी जांचा-परखा। उन्होंने निरीक्षण के दौरान दीनदयाल रसोई में भोजन करने वाले लोगों से भी भोजन की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली।
महापौर डॉ. शोभा सिकरवार ने मौके पर मौजूद दीनदयाल रसोई के स्टॉफ से भी चर्चा की और उन्हें जहां भी खामियां नजर आईं वहां पर उन्होंने अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए तथा साफ शब्दों में कहा कि गरीबों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और लोगों को बेहतर भोजन उपलध कराया जाए।
इस अवसर पर अमर सत्य गुप्ता, वैभव श्रीवास्तव, किशोर चौहान, मधु शोलापुरकर सहित निगम के सभी सक्षम अधिकारी एवं राजेश तोमर, हरेंद्र वर्मा, सुखवीर तोमर,कल्लू तोमर, योगेन्द्र सिंह नोनेरा, अजीत भदौरिया आदि क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









