संविदा कर्मचारियों की क्रमिक भूख हड़ताल जारी

Apr 24 2023

ग्वालियर। एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले 18 अप्रैल से ग्वालियर जिले के 778 कर्मचारियों द्वारा फूलबाग चौराहे पर शुरु की गई अनिश्चितकालीन क्रमिक भूख हड़ताल पर सोमवार को सातवें दिन धर्मेंद्र राणा, ज्योति राणा, अर्पिता महेश्वरी बैठे उनके साथ अन्य सभी कर्मचारी धरने पर बैठे। हड़ताली कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की दोनों प्रमुख मांगों का कोई निराकरण नहीं किया गया तो वे अपना आंदोलन उग्र करेंगे। सभी कर्मचारी पैदल मार्च निकालकर भोपाल में जेल भरो आंदोलन करेंगे।
सोमवार की क्रमिक भूख हड़ताल के दौरान मुख्य रूप से धर्मवीर शुक्ला, एमएस खान, कोमल सिंह, राहुल प्रताप सिकरवार, इमरान खान, सतीश कन्नौजी, पुष्पेंद्र सेगर, जितेंद्र उपाध्याय, संजीव श्रीवास्तव, अर्पिता महेश्वरी, धर्मेंद्र सिंह राणा, ज्योति अंगसोलिया, अनुराधा पाराशर, नीता शर्मा, नरेंद्र सिंह यादव, संदीप प्रधान, पुनेंद्र राजपूत, राहुल गुप्ता, यशवंत भार्गव, हरेंद्र गुर्जर, भरत जाटव, अशोक आर्य, नवल सिंह, राजकुमारी, राजश्री, जमुना पाल, सरिता, विमल, मनी रघुवंशी, सीता, गुंजा शाहू एवं जिले के सभी कर्मचारी उपस्थित हुए।