कलेक्टर, निगमायुक्त ने किया शहर में साफ सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, गंदगी देख कलेक्टर हुए नाराज
Apr 24 2023
ग्वालियर। शहर में साफ सफाई व्यवस्था की निरंतर मॉनिटरिंग की आवश्यकता है तथा निगम एवं प्रशासन का अमला जब भी बाहर निकले तो लोगों को साफ सफाई के लिए रोके और टोकें तभी हम ग्वालियर शहर को स्वच्छ व सुंदर बना पाएंगे और समझाने के बाद भी जो ना माने उसके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई हो तथा शहर की प्रत्येक दुकान पर दो-दो डस्टबिन अनिवार्य रूप से रखे हों। उक्त आशय के निर्देश कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने सोमवार को शहर में साफ सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान छत्री मंडी और अन्य स्थानों पर मिली गंदगी पर अधिकारियों ने नाराजगी दिखाई। निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त हर्ष सिंह, अपर आयुक्त आरके श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर सिंह एवं निगमायुक्त हर्ष सिंह ने सर्वप्रथम बस स्टैंड का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान गंदगी पाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए निगम मामले को सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए तथा यह भी निर्देश दिए कि बस संचालकों को भी सूचित करें कि वह अपनी बस का कचरा नीचे ना फेंके डस्टबिन अथवा पॉलिथीन रखें और सवारियों को भी कचरा ना फैलाने की हिदायत दे। इसके साथ ही बस स्टैंड पर जहां भी पुताई एवं स्वच्छता संदेश लिखने की आवश्यकता है तत्काल कराया जाए जिससे बस स्टैंड सुंदर व स्वच्छ दिखे।
साथ ही गस्त का ताजिया चाय के होटल पर टूटा हुआ डस्टबिन मिलने पर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह वह निगमायुक्त हर्ष सिंह ने दुकानदार का चालान करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जल विहार स्थित नगर निगम परिषद का कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह व निगमायुक्त हर्ष सिंह ने निरीक्षण किया। निरीक्षण में जलविहार परिषद में बने पार्कों को और अधिक बेहतर करने के निर्देश दिए। साथ ही इटालियन गार्डन में ड्रिप पद्धति के माध्यम से सिंचाई व्यवस्था करने हेतु निर्देश दिए जिससे जलविहार के पानी का भी रीयूज हो सके।
निरीक्षण के दौरान सिटी सेंटर स्थित शिवाजी उद्यान के पीछे बन रहे साडा भवन ऑडिटोरियम का अवलोकन किया तथा इसे पूर्ण करने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।
नेकी की दीवार प्रारंभ करने के दिए निर्देश
अधिकारियों ने बस स्टैंड पर बने दोनों रैन बसेरों का निरीक्षण किया तथा नेकी की दीवार को पुन: प्रारंभ करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर सिंह ने निर्देश दिए कि आसपास के क्षेत्र में जो लोग फुटपाथ पर सोते हैं उन्हें अभियान चलाकर रैन बसेरों में शिफ्ट किया जाए। रेलवे स्टेशन पर साफ सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर सभी दुकानदारों को दो-दो डस्टबिन रखने की हिदायत दी और गंदगी को लेकर निरंतर सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। छत्री मंडी स्थित लेडीज पार्क का निरीक्षण किया, वहां गंदगी पाए जाने पर काफी नाराजगी व्यक्त की तथा स्मार्ट सिटी द्वारा संचालित लेडीज पार्क में सफाई का कार्य देखने वाली एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वही पार्क में वॉलीबॉल खेल रहे खिलाडिय़ों से चर्चा की और वॉलीबॉल के खेल का आनंद लिया तथा योगा सेंटर को अच्छा एवं व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। वहीं इंदरगंज चौराहे पर बने वाटर एटीएम के पास भिखारियों द्वारा सामान रखकर गंदगी किए जाने पर कलेक्टर अक्षय कुमार व निगमायुक्त हर्ष सिंह ने नाराजगी व्यक्त की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









