यातायात पुलिस ने फूल देकर कहा-नियमों का पालन करें

Apr 24 2023

ग्वालियर। सोमवार से यातायात पुलिस का सात दिवसीय सडक़ सुरक्षा सप्ताह शुरू हुआ है। जिसमें पहले दिन यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को फूल देकर नियमों का पालन करने तथा अगले दिन एनसीसी, स्काउट के साथ ही अन्य छात्रों के साथ यातायात पुलिस द्वारा अवेयरनेश कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
सोमवार को शहर की सडक़ों पर अलग ही नजारा था, यहां पर जो भी वाहन चालक नियमों का पालन करता मिला, उसे यातायात पुलिस ने फूल देकर जिम्मेदारी के लिए धन्यवाद दिया और जो वाहन चालक नियमों का पालन नहीं करता मिला, उसे फूल देकर जिम्मेदारी का पालन करने के लिए कहा। इस दौरान जो वाहन चालक नियमों का पालन करता नहीं मिला, उससे यातायात के 5 नियमों को पूछा और भविष्य में उनका पालन करने का आश्वासन लिया। इस अवसर पर यातायात डीएसपी व थाना प्रभारी मेला हिमांशु तिवारी, कंपू यातायात थाना प्रभारी अभिषेक रघुवंशी तथा यातायात थाना मध्य प्रधारी सोनम पाराशर व अन्य अफसर मौजूद रहे।
जो वाहन चालक आज नियमों का पालन करते नहीं मिले और पुलिस ने उन्हें फूल दिया तो वह शर्मिंदा हुए और वादा किया कि भविष्य में वह निमयों का पालन करेंगे और जो भी वाहन चालक नियमों का पालन नहीं करता मिलेगा, उसे भी प्रयास करेंगे कि वह नियमों का पालन करे।
नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों से यातायात थाना मेला के प्रभारी हिमांशू तिवारी ने पांच नियम पूछे, जिन्हें अधिकतर वाहन चालक बताने में असमर्थ दिखे।