पार्वती खेल अकादमी ग्वालियर द्वारा दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया

Apr 24 2023

ग्वालियर। पार्वती खेल अकादमी ग्वालियर द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन खेलों के अन्तर्गत कबड्डी प्रतियोगिता का दो दिवसीय आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि निगमाायुक्त हर्ष सिंह थे। उन्होंने अपने उद्बोधन में छात्रों को सम्बोधित करते हुये कहा कि खेलों से शरीर और मस्तिष्क दोनों का विकास होता है। आज छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों पर भी ध्यान देना चाहिए।
विशिष्ट अतिथि डॉ. दीपक पाण्डेय संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि खेलों को हमेशा खिलाड़ी भावना से खेला जाना चाहिए हार-जीत तो लगी रहती है। क्योंकि खेलों से ही चारित्रिक और मानसिक विकास होता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्यभारत शिक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद बांदिल ने की उन्होनें बताया कि हार से न तो खिलाड़ी को घबराना चाहिए और न जीत से इतराना चाहिए क्योंकि खेल के द्वारा ही खिलाड़ी के व्यक्तित्व में निखार आता है। प्रतियोगिता में केवी 2, जीपी कॉन्वेन्ट स्कूल, मिसहिल हायर सेकेन्डरी स्कूल और एब्लेजर स्कूल विजयी रहें। प्रतियोगिता का फायनल मुकाबला और पुरस्कार वितरण आज 25 अप्रैल सायंकाल 4 बजे किया जावेगा। इस अवसर पर समिति द्वारा संचालित सभी संस्था के प्राचार्य एवं प्राध्यापक उपस्थित थे।