उपायुक्त चौहान को 7 सफाई संरक्षक अनुपस्थित मिले

Apr 24 2023

ग्वालियर। सोमवार को उपायुक्त सत्यपाल सिंह चौहान के द्वारा प्रात 7 बजे सफाई संरक्षक की उपस्थिति चेक की गई जिसमे क्षेत्र क्रमांक 19 वार्ड 44.46.50  वार्ड 44 में 2, वार्ड 46 में 2, वार्ड 50 में 3 कुल 7 सफाई संरक्षक अनुपस्थित पाए गए।
साथ ही सतपाल सिंह चौहान ने महाराज बाड़ा, सराफा बाजार स्थलों पर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर साथ ही डोर टू डोर कचरा कलेक्शन सूखा एवं गीला कचरा अलग अलग लिए जाने के साथ उक्त अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिवस का वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। तथा समस्त सफाई कर्मचारियों को समय पर ड्रेस कोड में आने की हिदायत दी गई संबधित डब्ल्यूएचओ एव प्रभारी स्वच्छता निरीक्षकों को निर्देश तथा क्षेत्र /ब्लॉक/ वीट सफाई कराए जाने के सख्त निर्देश दिए गए।