डॉ. शिराली मातृशक्ति सम्मान से सम्मानित

Apr 24 2023

ग्वालियर। महिला समन्वय सम्मेलन के शक्ति समागम (उद्घाटन सत्र) के अंतर्गत राष्ट्रोत्थान न्यास भवन में शहर की बहुमुखी प्रतिभा डॉ. शिराली सुधा रूनवाल का सम्मान किया गया। उक्त समारोह उड़ीसा से पधारीं दुर्गावाहिनी की अखिल भारतीय संयोजिका सुश्री प्रज्ञा म्हाला के मुख्य आथित्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ शल्य चिकित्सक डॉ. शैला सप्रे ने की। इस अवसर पर दिव्य जागृति संस्थान की साध्वी विनीता भारती ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। संचालन प्रेक्षा नाइक का रहा।