चांद के साथ शुक्र ने बनाई जोड़ी
Apr 24 2023
ग्वालियर। रविवार को दो खगोलीय घटना देखने को मिली। पहली चंद्रमा के साथ शुक्र की जोड़ी में नजर आया, जबकि पिछले महीने शुक्र, चंद्रमा के नीचे था। इस बार दोनों बगल-बगल में रहे। इसके अलावा चंद्रमा पर परछाई नजर आई, उसे खगोल विज्ञान में अर्थशाइन कहते हैं।
रविवार को चंद्रमा और शुक्र तारे के बीच 1 डिग्री से कुछ अधिक का ही अंतर दिख रहा था। सूर्यास्त के बाद जैसे-जैसे आकाश की लालिमा कम होती गई इस जोड़ी की चमक बढ़ती दिखने लगी। ये दोनों वृषभ तारामंडल के सामने थे। शुक्ल पक्ष तीज का हंसियाकार चंद्रमा और चमकता शुक्र ग्रह, एक दूसरे से मेल मुलाकात करते नजर आए।
नीलम जैन शाम को मंदिर मे दर्शन करने गयी तो अचानक देखा कि चंद्रमा और शुक्र तारे बहुत ज्यादा चमक रहे है और सुन्दर लग रहे है जो रोज के चंद्रमा से अलग है। यह शानदार नजारे कि फोटो नीलम जैन ने अपने मोबाइल से ली।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









