हाईकोर्ट बार के चुनाव में जितेंद्र दीक्षित उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए
Apr 23 2023
ग्वालियर। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के मतों की गिनती पूरी हो गई है। उपाध्यक्ष व सह सचिव पद के उम्मीदवारों के मत गिने गए। इन दोनों पदों पर मुकाबला करीबी रहा। सह सचिव के मतों की गिनती को लेकर हंगामा भी हुआ। उम्मीदवारों ने प्रदर्शन भी किया। उम्मीदवारों के एजेटों ने बाहर फोन करके जीत की सूचना दे दी, रिजल्ट में हार की घोषणा हो गई। इसी बात को लेकर हंगामा हो गया।
उपाध्यक्ष पद पर जितेंद्र दीक्षित 1374 वोट लेकर विजयी रहे। सह सचिव पद पर हरियोगेंद्र भदौरिया व दिलीप पाठक विजयी रहे। मुख्य चुनाव अधिकारी राजेंद्र शर्मा का कहना है कि अब कार्यकारिणी सदस्यों की काउंटिंग की जानी है। कार्यकारिणी सदस्यों के निर्वाचन के बाद पूरी कार्यकारिणी गठित हो जाएगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









