जरूरतमंद कन्या का विवाह कराने से बढक़र कोई पुण्य नहीं-डॉ. किरार

Apr 23 2023

ग्वालियर। अखिल भारतीय किरार क्षत्रीय महासभा के तत्वाधान में आयोजित 14वें विवाह सम्मेलन में इस बार 9 जोडे परिणय सूत्र में बंधे। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. गुलाब सिंह किरार ने कहा कि सामूहिक विवास समय की मांग है। सम्मेलन से विवाह करने पर फिजूल खर्ची से तो बचते ही हैं साथ ही समाज के आयोजनों से समाज की सोच में बदलाव के लिए काफी अहम बताया। उन्होंने सभी वर-वधु को सुखी दाम्पत्य जीवन की शुभकानाएं दी।  
डॉ. गुलाब सिंह किरार ने कहा कि सामूहिक विवाह सिर्फ एक विवाह का आयोजन भर नहीं है, अपितु इसके प्रभाव और समाज हित में लाभ बड़े दूरगामी हैं। किसी कमजोर, जरूरतमंद या असहाय परिवार की कन्या का विवाह कराने से बढक़र कोई पुण्य नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह का बढ़ता प्रचलन समाज के भले के लिए काफी महत्वपूर्ण है।
सामुहिक विवाह सम्मेलन में समिति की ओर से वर-वधु को उपहार के रूप में एलईडी, अलमारी, कूलर, पलंग, बर्तनों का सेट, सूटकेस, मंगल सूत्र, लौंग, पायल, बिछिया, गैस सिलेंडर, वस्त्र, प्रेस, दीवाल घडी, हेलमेट, कम्बल, तकिया, सिंगारदानी सहित अन्य सामान उपहार स्वरूप दिया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ोती सिंह किरार, कार्यक्रम संयोजक देव सिंह किरार, कोषाध्यक्ष राजेश किरार, सचिव अनेक सिंह, रूप सिंह राजपूत, रामनरेश किरार, प्रेम सिंह राजपूत, नरेन्द्र किरार, सुनील राजपूत, नीरज राजपूत, संजीव किरार, रामेश्वर किरार, दिनेश राजपूत, मुरारी किरार, जुगल किशोर, शैलेन्द्र किरार सहित बडी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहकर वर वधु को आर्शीवाद दिया।