बजरंग भक्त मंडल ने 700 किलो हरे चारे की गौभोग सेवा करी

Apr 23 2023

ग्वालियर। बजरंग भक्त मंडल द्वारा गोला का मंदिर गौशाला में निरन्तर की जा रही गौसेवा के क्रम में बजरंग भक्त मंडल के सदस्य एवं गौसेवक सदस्यो के सहयोग से रविवार 23 अप्रैल को लगभग 700 किलो हरे चारे की गौभोग सेवा की। 
जिसमे 150 किलो मोहित गोयल के सहयोग से,150 किलो माधवी शर्मा के सहयोग से, 100 किलो अनिल गुप्ता के सहयोग से, 100 किलो अमित गुप्ता के सहयोग से, 60 किलो अंकुश कोटिया के सहयोग से, 60 किलो शांतनु सिंह के सहयोग से एवं 60 किलो श्रीमती रंजना(लता) मंगल के सहयोग से कुल 700 किलो की सेवा रविवार 23 अप्रैल को बजरंग भक्त मंडल के माध्यम से की गई। बजरंग भक्त मंडल द्वारा प्रतिमाह अपने सदस्यों के यहाँ किये जाने वाला मासिक संगीतमय सुंदरकांड पाठ अभिषेक शर्मा के निवास पर सम्पन्न हुआ।
रविवार की गौसेवा में मंडल अध्यक्ष आशीष मंगल, सचिव राकेश मंगल, उपाध्यक्ष अमन गर्ग, कोषाध्यक्ष रामकिशोर मंगल, सह सचिव जितेंद्र चंदेल, कार्यकारिणी सदस्य विशाल अग्रवाल, कौशल अग्रवाल, अंकुश कोटिया, विशाल तिवारी, मनीष राय, भरत गर्ग, नमन अवस्थी, डॉ अमर, रानू वंशकार, आदित्य अग्रवाल, सुमित शर्मा, आर्यान्श, आयुष अग्रवाल आदि सदस्य मौजूद थे।