परशुराम युवा रैली में दिखा ब्राह्मण युवाओं का जनसैलाब

Apr 23 2023

ग्वालियर। समस्त सनातनी एवं युवा शक्ति के तत्वाधान में भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर शहर में निकाली गई परशुराम युवा रैली में ब्राह्मण युवाओं का जन सैलाब देखने को मिला सैकड़ों दो-पहिया और चार-पहिया वाहनों के साथ फूलबाग से प्रारंभ हुई परशुराम रैली सिंधिया कन्या विद्यालय, राजा मानसिंह चौराहा, होटल सेंट्रल पार्क, राजमाता चौराहा, चेतकपुरी चौराहा, अचलेश्वर चौराहा, इंदरगंज चौराहा, पाटणकर चौराहा, महाराज बाड़ा, सराफा बाजार, राम मंदिर चौराहा, फालका बाजार, शिन्दें की छावनी, फूलबाग चौराहा, पड़ाव थाना, हजीरा चौराहा, गोले का मंदिर चौराहा, बिरला नगर पुल, 7 नंबर चौराहा, बारादरी चौराहा होते हुए भगवान परशुराम चौक थाटीपुर पर संपन्न हुई। जहां हजारों युवाओं ने भगवान परशुराम जी की महाआरती की। रैली के दौरान शहर भगवामय  प्रदर्शित हुआ और भगवान श्री परशुराम जी की जय के नारों से गूंजीमान हुआ। रैली का शहर भर में सैकड़ों जगह सर्व समाज द्वारा स्वागत किया गया। रैली को सफल बनाने में अवनी शर्मा, धर्मेंद्र भारद्वाज सहित हजारों ब्राह्मण युवाओं की महती भूमिका रही।