दो प्रमुख मांगों को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की भूख हड़ताल जारी
Apr 22 2023
ग्वालियर। एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले 18 अप्रैल से ग्वालियर जिले के 778 कर्मचारियों द्वारा दो प्रमुख मांगों को लेकर फूलबाग चौराहे पर अनिश्चितकालीन क्रमिक भूख हड़ताल चल रही है। जिसमें शनिवार पांचवे दिन सीमा शर्मा, गीता, नीतू सोनी द्वारा सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक क्रमिक भूख हड़ताल पर रही एवं साथ में जिले के अन्य सभी कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए।
शासन प्रशासन द्वारा एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ हमेशा सौतेला व्यवहार किया जाता है, एवं शासन प्रशासन की लगातार वादा खिलाफी से कर्मचारियों में निराशा उत्पन्न हो रही है। कर्मचारियों द्वारा इससे पहले 15 दिसंबर से 3 जनवरी तक अनिश्चितकालीन हड़ताल की गई थी, तब स्वास्थ्यमंत्री एवं विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के आश्वासन पर हड़ताल को 1 माह के लिए स्थगित किया गया था। लेकिन 3 माह से अधिक समय होने के बाद भी शासन प्रशासन द्वारा कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया गया। जिससे मजबूर होकर एक बार फिर प्रदेश के 32000 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने 18 अप्रैल से क्रमिक भूख हड़ताल की शुरुआत की। क्रमिक भूख हड़ताल का शनिवार को पांच दिन हो चुके हैं। लेकिन शासन प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई वार्ता की कोई पहल की गई है। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का कहना है कि अगर दोनों प्रमुख मांगों का कोई निराकरण नहीं किया गया तो संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा और उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
शनिवार को क्रमिक भूख हड़ताल के दौरान मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष धर्मवीर शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष एमएस खान, प्रदेश मीडिया प्रभारी कोमल सिंह, राहुल प्रताप सिकरवार, इमरान खान, सतीश कन्नौजी, पुष्पेंद्र सेगर, जितेंद्र उपाध्याय, संजीव श्रीवास्तव, अर्पिता महेश्वरी, धर्मेंद्र सिंह राणा, ज्योति अंगसोलिया, अनुराधा पाराशर, नीता शर्मा, नरेंद्र सिंह यादव, संदीप प्रधान, पुनेंद्र राजपूत, राहुल गुप्ता, यशवंत भार्गव, हरेंद्र गुर्जर, भरत जाटव, अशोक आर्य, नवल सिंह, राजकुमारी, राजश्री, जमुना पाल, सरिता, विमल, मनी रघुवंशी, सीता, गुंजा शाहू एवं जिले के सभी कर्मचारी उपस्थित हुए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









