अक्षय तृतीया भगवान चक्रधर का केशर से अभिषेक हुआ
Apr 22 2023
ग्वालियर। श्री सनातन धर्म मन्दिर में 22 अप्रैल शनिवार को अक्षय तृतीया पर्व उत्सव श्रद्धाभाव से मनाया गया। प्रधानमंत्री महेश नीखरा ने जानकारी देते हुए बताया प्रात: 9 बजे मुख्य पुजारी पण्डित रमाकान्त शास्त्री एवं पण्डित देवेन्द्र शास्त्री के आचार्यत्व में भगवान श्री चक्रधर का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूर्ण विधिविधान से केशर अभिषेक हुआ।
जिसमें मुख्य यजमान रामेश्वर दास एवं मृदुल गुप्ता थे। अभिषेक के उपरांत भगवान श्री चक्रधर के सर्वाङ्ग में केशर चन्दन लेपन किया गया ताकि उन्हें भीषण गर्मी से राहत मिल सके। साथ ही मोंगरे की कली पुष्पों से श्रृंगार हुआ। अक्षय तृतीया पर्व पर ठाकुरजी के चरण दर्शन विशेष आकर्षण रहे। ठाकुर जी के चरणों में महावर लगाकर केशर चन्दन लेपन किया गया। चरणों का सौंदर्य अत्यंत मनमोहक था। आरती पूजन के उपरांत सतुआ एवं फलों का प्रसाद वितरण किया गया। सायंकाल में भजनों का कार्यक्रम हुआ।
इस अवसर पर कैलाश मित्तल, महेश नीखरा, ओमप्रकाश गोयल, विमल माहेश्वरी, हरिशंकर सिंघल, नरेन्द्र मंगल, अजय गुप्ता, राजेश गर्ग, राकेश बंसल, केदारनाथ, मनोज सांघी, शशिकांत माहेश्वरी आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









