सेवानगर से शराब की दुकान हटाने निकाला मशाल जुलूस

Apr 22 2023

ग्वालियर। ग्वालियर विधानसभा के सेवानगर में खोली गई शराब की दुकान के विरोध में क्षेत्रवासियों स्थानीय दुकानदारों और कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा के नेतृत्व में शराब की दुकान के विरोध में सेवा नगर पार्क से किला गेट चौराहे तक विशाल मशाल जुलूस निकाला गया। इस दौरान सेवा नगर से शीघ्र शराब की दुकान हटाए जाने की मांग की गई।
मशाल जुलूस को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने कहा कि आज ग्वालियर में दवा मिले ना मिले शराब हर गली मोहल्ले और चौराहे पर मिल रही है उन्होंने कहा कि शिवराज ने मध्यप्रदेश को शराब प्रदेश बना दिया है पहले एक दुकान हुआ करती थी अब हर गली मोहल्ले में दुकानों के साथ-साथ कंपोजीत दुकानें खुल गई हैं। उसी दुकान पर आपको देसी शराब मिलेगी उसी पर अंग्रेजी शिवराज के रा’य में लोगों को रोजगार मिले ना मिले लेकिन युवा पूरी तरह से नशेड़ी बन के रहेगा। 
उन्होंने क्षेत्रीय मंत्री प्रद्युन सिंह तोमर पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि जब इसी सरकार ने शराब की दुकान का 1 घंटे समय बढ़ाया था तब उन्होंने हर मंदिर हर चौराहे पर सुंदरकांड का पाठ करके शिवराज की सद्बुद्धि की मांग की थी आज उन्हीं की सरकार है आज वही मंत्री हैं फिर उन्हीं की विधानसभा में गली-गली में शराब मिल रही है उन्होंने कहा कि कांग्रेस युवाओं को नशेड़ी नहीं बनने देगी। उन्होंने कहा कि अगर जल्द से जल्द दुकान नहीं हटी तो 26 अप्रैल बुधवार को ऊर्जा मंत्री के बंगले के बाहर कांग्रेस स्थानीय लोगों के साथ सुंदरकांड कर उन्हें उनकी वादाखिलाफी को याद दिलाएगी और उनकी सद्बुद्धि के लिए पाठ करेगी। 
कार्यक्रम का संचालन मुनेंद्र सिंह भदौरिया और आभार नवीन भदकारिया ने किया। मशाल जुलूस में मुख्य रूप से राम नरेश परमार, रमेश राजपूत, राजेश खान, पार्षद अरुण कुशवाह, सुरेंद्र चौहान, धर्मेंद्र वर्मा, रामू कुशवाहा, भानु कौशिक, हिमांशु कुलश्रेष्ठ, नीलकमल मुद्गल, दिलीप शर्मा, जगदीश राय, सोनू राजावत, अशोक तृतीया, प्रदीप पालरिया, बंटी पाली, देशराज सिंह राजावत, सुभाष माहौर, प्रदीप मिश्रा, सारस्वत, हरसू यादव, बलवंत बघेल, धर्मेश जयपुरिया, हरेंद्र पाल, अरमान कुरेशी, राजेश दिवाकर सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आमजन विशेष रूप से उपस्थित रहे।