तरण पुष्कर में स्वच्छता की स्वर लहरियों के बीच नागरिक लेंगे तैराकी का आनंद- निगमायुक्त

Apr 22 2023

ग्वालियर। निगमायुक्त हर्ष सिंह ने तरण पुष्कर में निरीक्षण कर स्विमिंग के लिए प्रतिदिन आने वाले नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से स्वच्छता संगीत बजाने के निर्देश दिए। निगमायुक्त के निर्देश पर शनिवार से ही तरण पुष्कर में स्वच्छता संगीत प्रारंभ कर दिया गया है। जिसका अवलोकन निगमायुक्त श्री सिंह ने किया।
निगम द्वारा संचालित तरण पुष्कर स्विमिंग पूल में अब तैराकी करने के लिए आने वाले सभी नागरिक स्वच्छता की स्वर लहरियों के बीच तैराकी का आनंद लेंगे। शनिवार से स्वच्छता संगीत तरण पुष्कर में प्रारंभ किया गया। निगमायुक्त श्री सिंह ने तरण पुष्कर में जिम एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया तथा उपायुक्त सत्यपाल सिंह चौहान को निर्देश दिए कि तैराकी के संबंध में सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाए।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त एवं नोडल अधिकारी खेल सत्यपाल सिंह चौहान सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।