विश्व पृथ्वी दिवस पर चित्रांकन प्रतियोगिता सम्पन्न, 200 बच्चों ने लिया हिस्सा

Apr 22 2023

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी द्वारा चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन 22 अप्रैल को दीनदयाल सिटी मॉल फूलबाग के सिटी फूड कोर्ट पर प्रात: 10 बजे से हुई। 
आयोजन की जानकारी देते हुए संस्था की आयोजन प्रभारी शिखा कटठल ने बताया कि इस आयोजन को तीन आयु वर्ग में आयोजित किया गया था, इसमें वर्ग ए, वर्ग बी, व वर्ग सी।
आयोजन में भाग लेने वाले प्रत्येक बच्चों को जल संरक्षण पर चित्रांकन करना था। आयोजन में भाग लेने वाले प्रत्येक बच्चों को डाइंग सीट प्रतियोगिता स्थल पर नि:शुल्क उपलब्ध कराई गई थी। भाग लेने वाले प्रत्येक बच्चों को प्रशस्ति पत्र व विजेता और उप विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। संजय कटठल ने बताया कि इस आयोजन में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को 60 मिनट का समय दिया गया था। समय सीमा में चित्रांकन करना था। इस आयोजन में निर्णायक मंडल में डाक्टर शिराली रूनवाल उपस्थित थीं।  इस आयोजन में संस्था के डाक्टर मनीष रस्तोगी, धीरज गोयल, अशोक जैन, राजेश त्रिपाठी उपस्थित थे।