विवाहिता को छत से फेंका, मौत मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
Apr 22 2023
ग्वालियर। कंपू थाना क्षेत्र अन्तर्गत एक विवाहिता का उसके ससुरालीजनों ने छत से नीचे फैंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और अस्पताल पहुंचते-पहुंचते उसने दम तोड़ दिया। मायके पक्ष ने मौके पर पहुंचकर ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया।
मिली जानकारी के अनुसार कंपू थाना क्षेत्र अन्तर्गत मारुति के शोरुम के पास रहने वाली कृष्णा पत्नि अमित को उसके ससुरालीजनों ने घर की छत से फैंक दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोग उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए जहां उसने उपचार से पहले ही दम तोड़ दिया। सूचनास मिलते ही पुलिस और मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
मायके पक्ष के लोगों ने सुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि ससुरालीजनों द्वारा उसे आए दिन प्रताडि़त किया जाता था। पुलिस ने मायके पक्ष के लोगों के बयान के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। विवाहिता को छत से ससुरालीजनों द्वारा यों फैंका गया यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









