बापू के भक्तों ने थाटीपुर में निकाली हरिनाम प्रभात फेरी
Apr 21 2023
ग्वालियर। संत आशाराम बापू के भक्तों ने अमावस्या पर्व पर थाटीपुर में निकाली हरिनाम प्रभात फेरी व सहयोग गार्डन में चली शरबत सेवा अर्जुन भाई सम्मानित हुए।
अमावस्या पर्व पर संत आशाराम बापू के भक्तों ने थाटीपुर मेें हरिनाम प्रभात फेरी का आयोजन किया। जो कि थाटीपुर डिस्पेंसरी से शुरू होकर जलकेश्वर महादेव मंदिर से गायत्री विहार दर्पण कालोनी की विभिन्न गालियों से वापिस डिस्पेंसरी थाटीपुर पर समापन पर भक्तों ने मंगलआरती कर प्रसाद वितरण किया गया। जगह-जगह प्रभात फेरी का भव्य स्वागत कर जल फल मिष्ठान वितरण कर गुरुदेव की अगवानी की। वही सहयोग गार्डन रमटापुरा पुल पर संत आशाराम बापू के भक्तों द्वारा हर्बल शरबत सेवा कर सैकड़ों भक्तों प्यासे राहगीरों की प्यास बुझा कर पुण्य लाभ लिय। इस पुनीत अवसर पर मुख्य यजमान दिनेश सिकरवार पार्षद द्वारा आश्रम संचालक अर्जुन भाई को शाल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया, साथ ही ऋषि सेवा समिति के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। अर्जुन भाई ने कथा व्यास राघव ऋषि से भेंट कर व्यास पीठ से भक्त मंडल के साथ आशीर्वाद लिया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने प्रेस को दी।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से सेवा में बलबीर सिंह परमार, लछमण शर्मा, संजीव जाट, जसवंत भदौरिया, रामू रामानी, दिलीप हंदवानी, हरीश नागपाल, अशोक राठौर, रजनी राठौर, कल्पना शर्मा, गीता भार्गव इत्यादि शामिल रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









