नो पर्किंग में खड़े वाहनों को क्रेन से उठवाकर किया चालान
Apr 21 2023
ग्वालियर। एसपी राजेश सिंह चंदेल के निर्देश पर एएसपी यातायात ऋषिकेश मीणा के मार्गदर्शन में शहर के इंदरगंज, संजय काम्प्लेक्स, राजीव प्लाजा, नदी गेट आदि स्थानों पर रोड घेरकर खड़े होने वाले वाहनों एवं ठेलों के खिलाफ अभियान चलाया। नो पार्किंग मे खड़े वाहनों को क्रेन से उठवाया ओर चालान किया ठेले वालों को पीछे कराया ओर सभी दुकानदारों को भी समझाइस दी गई की अपनी सीमा के अंदर अपने बोर्ड आदि रखें ओर अपने वाहनों को भी निर्धारित पार्किंग मे खड़े करें। चैकिंग के दौरान डीएसपी ट्रैफिक नरेश अनोटिया, टी आई इंदर गंज अनिल भदौरिया ओर थाने का बल सूबेदार अभिषेक रघुवंशी ओर ट्रैफिक थाने बल साथ मे रहा। यातायात पुलिस ग्वालियर आमजन से अपील करती हे की सभी नागरिक यातायात नियमों का पालन करें जिससे बढ़ती हुई सडक़ दुर्घटनाओं मे कमी लाई जा सके।
कई स्थानों पर बनाए चैकिंग प्वाइंट
यातायात पुलिस द्वारा निरंतर यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है। डीएसपी टे्रफिक नरेश बाबू अन्नौटिया ने बताया कि शहर में तेजी से बढ़ रही दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उददेश्य से एसपी राजेश सिंह चंदेल के निर्देश पर शहर भर में विभिन्न स्थानों पर चेकिंग प्वाइंट बनाकर यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जा रही है। इसके चलते वाहन चालकों में हडक़प मचा हुआ है। पिछले दो दिन से सडक़ पर आड़े-तिरछे और नो पार्किंग में वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इन आड़े-तिरछे वाहनों के कारण शहर में जाम की स्थिति बन जाती है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी से लोगों को निजात दिलाने के लिए यातायात विभाग द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









