कृषि कॉलेज के छात्रों ने धरना देकर किया प्रदर्शन

Apr 21 2023

ग्वालियर। विगत दिवस कृषि कॉलेज के हास्टल में छात्रों के साथ हुई मारपीट के विरोध में छात्रों ने शुक्रवार को कृषि कॉलेज के गेट पर धरना दिया और जमकर प्रदर्शन किया। कॉलेज के छात्रों की मांग थी कि आरोपी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। धरने की जानकारी कृषि कॉलेज प्रबंधन को मिली तो प्रबंधन की ओर से पीडि़त छात्रों को न्याय का भरोसा दिलाया गया पर छात्रों का आक्रोश कम नहीं हुआ और छात्र कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।