चिडिय़ाघर में टाईगर मादा मीरा ने दिया 3 शावकों को दिया जन्म

Apr 20 2023

ग्वालियर। गांधी प्राणी उद्यान (चिडिय़ाघर) में टाईगर मादा मीरा द्वारा 20 अप्रैल 23 को 3 शावकों को जन्म दिया गया है। जिनमें से दो शावक पीले एवं एक सफेद है। मादा मीरा एवं नर लव के द्वारा तृतीय बार शावकों को जन्म दिया गया है, मादा मीरा का जन्म गांधी प्राणी उद्यान में ही वर्ष 2013 में हुआ था।
जू क्यूरेटर गौरव परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में मादा मीरा एवं उसके तीनों शावक स्वस्थ्य है। उनको भोजन के रूप में हल्का खाना जैसे चिकन सूप, दूध-उबले हुऐ अण्डे दिये जा रहे हैं। निगमायुक्त हर्ष सिंह द्वारा चिडिय़ाघर प्रभारी डॉ उपेन्द्र यादव को निर्देशित किया गया है कि शिशु शावकों के स्वास्थ्य पर विशेष निगरानी रख एवं निर्धारित अवधि तक बच्चों को आईसोलेशन में रखा जाए एवं स्वास्थ्य संबंधी केन्द्रीय चिडिय़ाघर प्राधिकरण के समस्त प्रोटोकोलों का पालन किया जाएगा।