महापौर ने किया वार्ड 28 में नाला एवं सडक़ निर्माण के लिये भूमिपूजन

Apr 20 2023

ग्वालियर। निगम के वार्ड 28 में शिवाजी नगर, इन्द्रा नगर क्षेत्र में बनने वाले नवीन नाला एवं सडक़ निर्माण कार्य के लिए महापौर डॉ. शोभा सिकरवार ने भूमिपूजन किया। भूमिपूजन कार्यक्रम में महापौर डॉ. शोभा सिकरवार ने क्षेत्रीय जनता को संबोधित करते हुये कहा कि क्षेत्र का विकास, प्रगति, सुन्दर सडक़, स्वच्छ जल जैसी भौतिक सुविधायें जनता को उपलब्ध कराना ही मेरा प्रथम लक्ष्य है। भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती गायत्री सुधीर मण्डेलिया, देवेन्द्र चौहान, महादेव अपोरिया, श्रीमती वीणा भारद्वाज, सुधीर मण्डेलिया, पंचम भदौरिया सहित क्षेत्रवासी मौजूद रहे।