बार चुनाव में 17 पदाधिकारियों के लिए वोट डले, सुबह 9.30 बजे से शुरु हुआ मतदान
Apr 20 2023
ग्वालियर। उच्च न्यायालय अभिभाषक संघ के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव के लिए गुरूवार सुबह 9.30 बजे से मतदान शुरु हो गया। निर्वाचन के लिए की गई बेहतर व्यवस्थाओं के कारण किसी सदस्य को कोई परेशानी नहीं हुई। प्रत्येक सदस्य को 17 पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों के लिए वोट करना था इसलिए प्रत्येक सदस्य को मतदान के लिए दो से तीन मिनट का समय लगा। मतदान के लिए 75 बूथ बनाए गए थे इसलिए मतदान के लिए किसी को इंतजार नहीं करना पड़ रहा था।
गर्मी बढऩे के कारण मतदान का समय आधा घंटे पहले कर दिया गया था। सुबह 9.30 बजे जब मतदान शुरु हुआ उसके बाद से लगातार मतदाताओं के आने का क्रम बना रहा। चुनाव में कुल 68 प्रत्याशी मैदान में हैं इनमें कार्यकारिणी सदस्य पद के 9 पदों के लिए कुल 30 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि सभी के सदस्यों के सहयोग से शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई है।
वरिष्ठ सदस्यों को किया सम्मानित
बार चुनाव में मतदान के लिए आने वाले 80 वर्ष से अधिक की उम्र के बार के सदस्यों का चुनाव समिति की ओर से स्वागत किया गया। इस अवसर पर एडवोकेट एसएस कुशवाह सहित अन्य सदस्यों का सदस्यों ने पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया।
बार चुनाव में न्यायालय परिसर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए आदर्श आचार संहिता बनाई गई थी जिसमें सदस्यों के बैनर पोस्टर लगाए जाने पर रोक लगा दी थी। बावजूद इसके कई प्रत्याशियों ने न्यायालय की बाउंड्री तथा जहां तंबू लगे थे उसके आसपास पोस्टर और बैनर टांग दिए थे। कुछ प्रत्याशियों ने छोटे होर्डिंग भी तान दिए थे।
आईडी से ही प्रवेश
न्यायालय परिसर में मूर्ति वाले गेट पर सिर्फ उन्हीं सदस्यों को प्रवेश दिया जा रहा था जिनके पास निर्धारित आईडी में से कोई एक आईडी थी।। यहां भी 15 टेबल लगाई गई थीं। जिन पर मतदाताओं को मतपत्र लेने में परेशानी न हो इसके लिए उन्हें पर्ची दी जा रही थी। मुख्य द्वार से मतदान कक्ष तक कारपेट बिछाया गया था। मतदान कक्ष के पास ही बार रूम में सदस्यों मतदान करते हुए अभिभाषक। को मतपत्र दिए जा रहे थे।
शाम 7 बजे से प्रारंभ हुई मतगणना
शाम 5 बजे तक मतदान के बाद शाम को 7 बजे से मतगणना प्रारंभ हुई। अध्यक्ष, सचिव के पद पर मतगणना के बाद अगर समय रहा तो अन्य पदों के लिए मतगणना हो सकती है। कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए बाद में मतगणना होगी। कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए मतगणना में सबसे ज्यादा समय लगता है।
ये उम्मीदवार हैं मैदान में
अध्यक्ष पद- जागेश्वर भदौरिया, जितेंद्र कुमार शर्मा, योगेंद्र वर्मा, अनिल लिमये, पवन पाठक ने अध्यक्ष पद के लिए मैदान में है।
उपाध्यक्ष- जितेंद्र दीक्षित, सुदामा चतुर्वेदी, सरनाम सिंह कुशवाह, सौरभ कुमार जैन, ज्ञान सिंह, रश्मि राठौड, चैन सिंह राजपूत, सर्वेश शर्मा, उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार हैं।
सचिव- कुलदीप सिंह, महेश गोयल, रागिनी मिश्रा, नीरज भार्गव, देवेंद्र चौबे, श्याम सिंह तोमर, अजय सिंह किटकिरिया, भगवानदास माहौर ने सचिव के पद के उम्मीदवार हैं।
सहसचिव- आशुतोष पांडेय, रविंद्र शर्मा, सचिव अग्रवाल, दिलीप पाठक, राजा यादव, उमा चतुर्वेदी, मदन मोहन कुशवाह, हरियोगेंद्र सिंह भदौरिया, राजेश कुमार ने सह सचिव पद पद के उम्मीदवार हैं।
कोषाध्यक्ष: सुरेश पाल सिंह गुर्जर, शिवेंद्र सिंह कुशवाह, योगेश सिंघल, अंकुर तिवारी ने कोषाध्यक्ष पद के उम्मीदवार हैं।
मास्टर आफ लाइब्रेरी- अजय प्रताप सिंह सिकरवार, मनीष शर्मा, श्याम किशोर मिश्रा (कसमडा), कुशाल शर्मा मास्टर आफ लाइब्रेरी पद के उम्मीदवार हैं। कार्यकारिणी सदस्य के लिए 30 प्रत्याशी मैदान में हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









