जैन मिलन महिला फालका बाजार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

Apr 20 2023

ग्वालियर। जैन मिलन महिला फालका बाजार का शपथ ग्रहण समारोह  होटल गुरु कृपा छत्री बाजार मे संपन्न हुआ। जिसमे अध्यक्ष संगीता जैन मंत्री प्रीती जैन कोषाध्यक्ष सोनल जैन को सर्वसमति से बनाया गया। चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्जवलन हमारे मुख्य अतिथि प्रवीण गंगवाल अतिविशिष्ट राकेश विशिष्ट अतिथि महेंद्र निर्मल के द्वारा किया गया। 
सर्व प्रथम हमारी बहनो द्वारा भगवान महावीर से प्रार्थना कर अतिथियों का सम्मान स्वागत गीत की प्रस्तुति कार्यकरिणी टीम के द्वारा दी गई। मंगला चरण रिया जैन ने बहुत ही सुंदर किया। शपथ प्रक्रिया क्षेत्रीय अध्यक्ष राकेश द्वारा संपन्न कराई गई। इस अवसर पर हमारी क्षेत्रीय सदस्य रेखा, चंदा, सुनीता, निवर्तमान अध्यक्ष शीला, राखी नवीन कार्यकारी टीम संगीता, प्रीती,सोनल, पूनम, शेफली, दीप्ती, गुंजन, प्रीती, संगीता, सुनीता, वीना और भारतीय जैन मिलन के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं शाखा के सदस्य उपस्थित रहे इस अवसर पर समाज सेवा के लिए राजू पंडित को सम्मानित किया।