संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की अनिश्चितकालीन क्रमिक भूख हड़ताल जारी
Apr 20 2023
ग्वालियर। एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा अपनी मांगों को लेकर तीसरे दिन भी फूलबाग चौराहे पर क्रमिक भूख हड़ताल जारी रही। एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले दो प्रमुख मांगों को लेकर 18 अप्रैल से ग्वालियर जिले के 778 कर्मचारियों द्वारा फूलबाग चौराहे पर अनिश्चितकालीन क्रमिक भूख हड़ताल शुरू की गई है। जिसमें गुरूवार तीसरे दिन विवेक श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव सुबह 10 बजे से क्रमिक भूख हड़ताल पर रहे, एवं साथ में जिले के सभी कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए। क्योंकि शासन प्रशासन द्वारा एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ लगातार वादाखिलाफी की जा रही है। जिससे कर्मचारियों में लगातार निराशा उत्पन्न हो रही है। अभी कुछ माह पहले 15 दिसंबर से 3 जनवरी तक अनिश्चितकालीन हड़ताल की गई थी, उस दौरान स्वास्थ्य मंत्री एवं विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के आश्वासन पर हड़ताल को 1 माह के लिए स्थगित किया गया था। लेकिन 3 माह से अधिक समय होने के बाद भी शासन प्रशासन द्वारा कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया गया।
यह हैं दो प्रमुख मांगों
1. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों को विभाग में रिक्त पदों पर वरिष्ठता के आधार पर नियमित किया जाए, अन्य कर्मचारियों को 5 जून 2018 को सामान प्रशासन विभाग द्वारा पारित की गई नीति रेगुलर कर्मचारियों के समक्ष 90 प्रतिशत वेतनमान तत्काल लागू किया जाए, एवं सी एचओ कैडर को एमएलएचपी कैडर के तहत नियमित किया जाए।
2. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से हटाकर आउटसोर्स ठेका प्रथा में किए गए सपोर्ट स्टाफ कर्मचारियों को पुन: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में मर्ज किया जाए, अथवा विभाग के रिक्त पदों पर समायोजन किया जाए।
गुरूवार की क्रमिक भूख हड़ताल के दौरान मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष धर्मवीर शुक्ला, प्रदेश मीडिया प्रभारी कोमल सिंह, राहुल प्रताप सिकरवार, पुष्पेंद्र सेगर, जितेंद्र उपाध्याय, संजीव श्रीवास्तव, डॉक्टर सत्येंद्र दौहरे, कमल नोटिया, राम सुमन, रामकुमारी, अर्चना कुशवाह, अनुराधा पाराशर, नीता शर्मा, आशा शर्मा, निधि राजावत, सीमा शर्मा एवं जिले के सभी कर्मचारी उपस्थित हुए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









