संजीवनी समाज सेवा संस्था ने वृद्धाश्रम मे वृद्धमाँओ की स्थिती की नाटक का मंचन करा

Apr 20 2023

ग्वालियर। संजीवनी समाज सेवा संस्था ने वृद्धाश्रम मे वृद्धमाँओ के मनोरंजन के लिये नीलम जैन ज्योति जैन, मेनका गुप्ता ने वृद्धाश्रम मे वर्तमान मे बुज़ुर्गो की स्थिती की नाटक के रूप मे मंचन करा। बहन सुनीता ने भजन गाए  रोली ममता गुप्ता ने गाने गाए, सरोज तिवारी ने चुटकुले सुनाए वृद्धमाँओ ने एक मिनट गेम खेला। वृद्धाश्रम मे सभी वृद्धमाँओ को साड़ी से सम्मानित किया और सभी को स्वलपाहार कराया। 
 कार्यक्रम मे संस्था की पूर्व अध्यक्ष नीलम जैन, अध्यक्ष चित्रा जैन सचिव रितु सलूजा कोषाध्यक्ष नीलम चौहान ज्योति जैन मेघा अग्रवाल ममता गुप्ता संगीता जैन  मेनका अग्रवाल सुनीता जैन रोली जैन ममता जैन सरोज तिवारी उपस्थित रही।संचालन मेघा अग्रवाल आभार चित्रा ने किया।