डॉ. उज्जवल शर्मा ग्वालियर रत्न अलंकरण से सम्मनित
Apr 19 2023
ग्वालियर। जेसीआई ग्वालियर का 32 वां ग्वालियर रत्न अलंकरण एवं अद्वितीय युवा प्रतिभा सम्मान समारोह 18 अप्रैल 23 को होटल आदित्याज़ में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रवीण पाठक, लक्ष्मण शर्मा, मनोज चौरसिया, रीतेश अग्रवाल उपस्थित रहें।
ग्वालियर रत्न अलंकरण समिति के अमित अग्रवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम द्वारा ग्वालियर शहर की प्रतिभाओ को समाज के सामने लाकर सम्मानित करना है। यहाँ से चुने गए ग्वालियर रत्न को राष्ट्रीय स्तर पर कई बार सम्मानित किया गया है। विगत 32 वर्षो से जेसीआई ग्वालियर इस कार्यक्रम का आयोजन सफलता पूर्वक कर रहा है। इस कार्यक्रम की पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता ग्वालियर वासियो में अपना विशिष्ट स्थान रखती है। इस गरिमामयी कार्यक्रम में निम्न विजेताओ का चयन किया गया।
ग्वालियर रत्न अलंकरण डॉ. उज्जवल शर्मा (चिकित्सा नवाचार)
सुश्री शिखा चक्रवर्ती (अकादमिक और नेतृत्व/उपलब्धि)
डॉ हिमांशु द्विवेदी (सांस्कृतिक उपलब्धि)
सुश्री आशा चौहान (नैतिक और/या पर्यावरण नेतृत्व)
संभव जैन (बच्चों, विश्व शांति और/या मानवाधिकारों में योगदान)
अमित द्विवेदी (मानवतावादी और/या स्वैच्छिक सेवा)
सचिन गोयल (व्यक्तिगत सुधार और/या उपलब्धि) आदि को अद्वितीय युवा प्रतिभा का सम्मान मुख्य अतिथि प्रवीण पाठक द्वारा किया गया। इस अवसर पर अध्याय की वार्षिक पत्रिका आस्था का विमोचन उपस्थित अतिथियों द्वारा किया गया। अतिथियों ने आस्था के सम्पादक वैभव सिंघल व उनकी टीम के अथक प्रयासों की प्रशंसा की।
18 अप्रैल 1965 को जेसीआई ग्वालियर अध्याय की स्थापना की गई थी। आज इस अवसर पर अध्याय द्वारा अपना 59 वां स्थापना दिवस समारोह भी मनाया गया। जिसमे अध्याय के पूर्व अध्यक्षगण वसंत कुमार जैन, प्रदीप शर्मा, सुधीर वाजपेयी, संदीप अग्रवाल, नितिन माँगलिक, साकेत गुप्ता, रामकिशन सिंघल, प्रकाश लोकवानी, अजय मित्तल, मनमीत सिंह कोहली, रमेश श्रीवास्तव, संदीप जैन, सलिल गुप्ता, शशी दत्त गगरानी, दीपक बंसल, मानव मेहरा, वरूण अग्रवाल, मुकेश जैन, रिंकेश अग्रवाल, नीलेश बिंदल, राहुल गुप्ता, लक्ष्मण शर्मा, अजीत गुप्ता, रीतेश अग्रवाल, अमित अग्रवाल का सम्मान अध्याय अध्यक्ष दीपांश गुप्ता द्धारा किया गया।
संस्था के जनसम्पर्क अधिकारी प्रदीप अग्रवाल द्वारा बताया गया कि इस अवसर पर दीपांश गुप्ता, प्रभात चोपड़ा, अमित अग्रवाल, हनी अनेजा, प्रीती गुप्ता, रमेश श्रीवास्तव, आनंद शर्मा, वैभव सिंघल व बड़ी संख्या में जेसी, जेसीरेट, जेसीलेट्स व सम्मानीय नागरिक उपस्तिथ थे। कार्यक्रम का संचालन सजल अग्रवाल, स्वाति अग्रवाल, आनंद शर्मा, पारुल मेहरा द्वारा किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









